इराक में ईरान के उच्चायुक्त पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बगदाद – इराक की राजनिती में बढ रहे ईरान के हस्तक्षेप के विरोध में इराकी जनता के असंतोष का विस्फोट हुआ है| इराकी प्रदर्शनकारियों ने रविवार के दिन करबला में ईरानी उच्चायुक्त पर हमला करके इराकी झंडा फहराया| साथ ही ईरान से जुडे गुटों पर भी इन प्रदर्शनकारियों ने हमलें करने की खबरें सामने रही है

राजधानी बगदाद के दक्षिणी हिस्से में करबला यह दुनिया भर में शिया पंथियों के लिए पावन स्थल के तौर पर जाना जाता है| इस करबला में ईरान का बडा उच्चायुक्तालय है और इस हिस्से पर ईरान का बडा प्रभाव है| रविवार के दिन इराकी प्रदर्शनकारियों ने हजारों की संख्या में इस उच्चायुक्तालय को घेराव करके जोरदार पथराव किया| साथ ही उच्चायुक्तालय की दिवार के नजदिकी आगजनी भी की| कुछ प्रदर्शनकारियों ने वहां की कांक्रिट की दिवार लांघकर वहां पर लगाया ईरानी झंडा हटाया और इराक का झंडा फहराया|

इसी बीच इराक के अंतर्गत राजनिती में ईरान हस्तक्षेप ना करें, यह इशारा इराक के वरिष्ठ धार्मिक नेता ने कुछ घंटे पहले ही दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.