ओसाम बिन लादेन का लडका ‘हमजा’ अमरिका के लिए खतरा बना था – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंगटन – ‘ओसामा बिन लादेन’ का लडका ‘हमजा’ अमरिका के लिए बडा खतरा बना था, ऐसा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है| हमजा मारे जाने की खबर अमरिकी माध्यमों ने प्रसिद्ध की थी| इसपर बोलते समय ट्रम्प ने यह वक्तव्य किया| लेकिन, हमजा के बारे में हम अधिक कुछ नही बोलेंगे, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इस विषय पर पर्दा किया| इस दौरान एक वेबसाईट ने पाकिस्तान में दो दिन पहले हुए विमान दुर्घटना में हमजा के मारे जाने का संदेह व्यक्त किया है|

पाकिस्तान के अबोताबाद में अमरिका ने किए हमले में ओसामा बिन लादेन मारा गया था| इसके बाद उसके लडके हमजा ने अमरिका की इस कार्रवाई का बदला लेने का ऐलान किया था| ओसामा के बाद अल कायदा के प्रमुख ‘आयमन अल जवाहिरी’ बना है, फिर भी हमजा ने इस खतरनाक आतंकी संगठन में अहम जिम्मेदारी उठाने की बात कही जा रही थी| इसपर संज्ञान लेकर अमरिका ने हमजा पर दस लाख डॉलर्स का इनाम घोषित किया था|

इस पृष्ठभूमि पर एक अमरिकी समाचार पत्र ने हमजा के मारे जाने की संभावना व्यक्त करने का समाचार प्रसिद्ध करके खलबली मचाई थी|

अमरिकी अधिकारियों के दाखिले से इस समाचार पत्र ने यह वृत्त प्रसिद्ध किया था| लेकिन, हमजा कब और कहा ढेर हुआ और यह कार्रवाई किसी की, इस का ब्यौरा इस समाचार में दिया नही था| लेकिन, यह समाचार प्रसिद्ध होने के बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हमजा अमरिका के लिए खतरा बना था, यह दावा किया| हमजा अमरिका के विरोध में जहरिलें विधानों के साथ ही अमरिका पर हमलें करने की घोषणा कर रहा था, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने आगे कहा|

लेकिन, उसके बारे में हम अधिकार जानकारी नही देंगे, यह कहकर ट्रम्प ने इस विषय पर पर्दा किया| इस वजह से हमजा मारा गया या नही, इस बारे में अधिकृत स्तर पर जानकारी नही है|

हमजा के रहस्य में बढोतरी हो रही थी तभी एक वेबसाईट ने चौकानेवाला दावा किया| ३० जुलाई के रोज पाकिस्तानी सेना के एक लष्करी विमान को अपघात हुआ था| यह विमान गश्त कर रहा था और रावळपिंडी पहुंचने से पहले एक रियासी इलाके में गिरने की जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी थी| इस दुर्घटना में १८ लोग मारे गए थे| लेकिन, इस दुर्घटना के दो दिन बाद एक वेबसाईट ने इसी विमान में हमजा था?और इस अपघात में वह भी मारा गया है, यह आशंका व्यक्त की थी|

पाकिस्तानी सेना के इस विमान में हमजा के साथ लष्कर के जवान और अधिकारी भी थे, ऐसा इस वेबसाईट का कहना है| अफगान सेना की सहायता से अमरिका ने ही पाकिस्तान का यह विमान गिराया है, ऐसा इस वेबसाईट ने कहा है| साथ ही इस बारे में प्राप्त जानकारी की अभी पुष्टि नही हुई है, यह भी इस वेबसाईट ने स्पष्ट किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.