ईरानी नौसेना का बड़ा जहाज़ डूबा – ४०० सैनिकों को बचाया गया

ईरानी नौसेनातेहरान – ईरान की नौसेना के सबसे बड़े जहाज़ों में से एक ‘आयआरआयएस खर्ग’ बुधवार के दिन आग लगने के बाद डूबा। ईरान की जाँच यंत्रणा यह आग लगने के कारण की खोज़ कर रही है और अब तक यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़ी मात्रा में र्इंधन की यातायात होनेवाली होर्मुज़ की खाड़ी के करीब यह घटना हुई। इस वजह से बुधवार की सुबह से ही इस क्षेत्र में तनाव बना रहा।

ईरान की नौसेना के, ६७९ फीट लंबाई के ‘सपोर्ट शिप’ के तौर पर पहचाने जानेवाले ‘खर्ग’ जहाज़ पर मंगलवार देर रात २.२५ बजे आग भड़की। ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के जस्क बंदरगाह के करीब यह घटना हुई। जहाज़ में आग भड़की, तब जहाज़ पर सैनिक एवं प्रशिक्षणार्थी मिलाकर कुल ४०० लोग मौजूद थे। खर्ग जहाज़ ओमान की खाड़ी में इन सैनिकों को प्रशिक्षित करने की मुहिम पर था, यह जानकारी ईरान की नौसेना ने प्रदान की है।

जहाज़ पर आग भड़कने के बाद सैनिकों ने आग को काबू करने की कड़ी कोशिश की। इसके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन, कई घंटों की कोशिशों के बावजूद यह आग बुझाने में सफलता हासिल नहीं हुई, ऐसा ईरान की नौसेना ने कहा। इसके बाद बुधवार सुबह यह जहाज़ ओमान की खाड़ी में डूब गया। उससे पहले, जहाज़ पर मौजूद ४०० लोगों को सुरक्षित बचाया गया। इस दौरान जहाज़ के २० सैनिक घायल हुए।

वर्ष १९७७ में ब्रिटेन ने तैयार किया यह जहाज़ वर्ष १९८४ में ईरान के बेड़े में शामिल किया गया था। ईरानी नौसेना के जहाज़ों को र्इंधन की आपूर्ति करने के साथ, सेना के लिए भारी सामान की यातायात करने के लिए इस जहाज़ का इस्तेमाल हो रहा था। इसके अलावा खर्ग जहाज़ पर हैलिकॉप्टर तैनात करने की सुविधा भी थी। इस वजह से, खर्ग जहाज का डूबना ईरानी नौसेना के लिए बड़ा झटका साबित होता है।

ईरानी नौसेनाखर्ग जहाज़ पर लगी आग का पुख्ता कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन, जहाज़ के इंजन रूम में आग भड़कने की जानकारी ईरान की सेना ने स्थानीय वृत्तसंस्था से साझा की है।

इस आग में जहाज़ का फौलाद पिघलकर समुद्र में गिरने की जानकारी ईरान की सेना ने प्रदान की है। यह दुर्घटना थी या साज़िश की हरकत, इस मुद्दे पर ईरान की सेना ने अभी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया दर्ज़ नहीं की है। लेकिन, बीते कुछ महीनों से ईरान और इस्रायल के बीच बढ़ रहें तनाव की पृष्ठभूमि पर इस घटना की ओर देखा जा रहा है।

बीते कुछ महीनों में पर्शियन खाड़ी से रेड़ सी एवं भूमध्य समुद्र तक ईरान और इस्रायल के बीच अघोषित युद्ध शुरू होने का दावा किया जा रहा है। इन दोनों देशों की नौसेना के एवं मालवाहक जहाज़ों पर संदिग्ध विस्फोट होने से आग भड़कने की घटनाएँ हो रही हैं।

पर्शियन खाड़ी में तैनात अपने मालवाहक जहाज़ को दो बार समुद्री सुरूंग के विस्फोट से लक्ष्य किये जाने का आरोप इस्रायल कर रहा है। साथ ही, भारत के लिए सफर कर रहें इस्रायली जहाज़ की दिशा में रॉकेट हमलें भी हुए थे। इसी बीच रेड़ सी और सिरिया की समुद्री सीमा में ईरान के जहाज़ों पर आग भड़कने की संदिग्ध घटनाएँ भी हुईं थीं। इसके पीछे इस्रायल का हाथ होने के आरोप लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.