ईरान असली परमाणु अनुबंध पर चर्चा के लिए तैयार होगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

सिंगापुर – अमरिका पर परमाणु हमला करके इस देश को बेचिराख करने की धमकी देने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह के साथ अमरिकन राष्ट्राध्यक्ष की मुलाकात पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बन गया है। इस मुलाकात के बाद हुई पत्रकार परिषद में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान को सटीक शब्दों में ताकीद और संदेश दिया है। ईरान के साथ परमाणु अनुबंध को तोड़ने वाले ट्रम्प ने उन्हें ईरान के साथ असली परमाणु अनुबंध अपेक्षित है, ऐसा संकेत दिया है।

अमरिका, रशिया, ब्रिटन, फ़्रांस और जर्मनी इन देशों ने सन २०१५ में ईरान के साथ परमाणु अनुबंध किया था। इस अनुबंध के अनुसार ईरान पर लादे गए प्रतिबंधों को वापस लिया गया था। लेकिन परमाणु अनुबंध के मूल उद्देश्य को अलग करके यह अनुबंध किया गया है, ऐसी आलोचना इजराइल और सऊदी अरेबिया जैसे अमरिका के खाड़ी के मित्र देश कर रहे थे। इस परमाणु अनुबंध की वजह से ईरान दिन दहाड़े परमाणु बम विकसित करेगा, ऐसी इजराइल ने चिंता जताई थी। डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने चुनाव प्रचार में इस अनुबंध की तीव्र आलोचना की थी और वह सत्ता पर आने पर इस अनुबंध को रद्द कर देंगे, ऐसा कहा था।

परमाणु अनुबंध

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद ट्रम्प ने अपने आश्वासनों को सच कर दिखाया है। परमाणु अनुबंध से बाहर निकलने की घोषणा करके ट्रम्प ने ईरान पर कठोर प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा की है। इस पर ब्रिटन, फ़्रांस और जर्मनी इन प्रमुख यूरोपीय देशों के साथ अमरिका के राजनीतिक समूहों से भी इर पर तीव्र प्रतिक्रिया आई थी। लेकिन ट्रम्प ने अपनी इस नीति का समर्थन किया। किम जोंग-उन के साथ चर्चा के बाद हुई पत्रकार परिषद में भी ट्रम्प ने अपनी ईरान विषयक नीति का समर्थन किया है।

तीन से चार महीनों पहले का ईरान और आज का ईरान, इसमें बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। अमरिका के प्रतिबंधों के बाद ईरान भूमध्य समुद्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है, सीरिया के घटनाक्रमों को लेकर भी ईरान शांत हो गया है। साथ ही ईरान के पास पहले जैसा आत्मविश्वास नहीं रहा है’, यह सब हमने लादे प्रतिबंधों के वजह से ही हुआ है, ऐसा ट्रम्प ने दावा किया है। इन कठोर प्रतिबंधों के वजह से ईरान को फिरसे परमाणु अनुबंध के लिए चर्चा करनी ही पड़ेगी, ऐसा विश्वास ट्रम्प ने व्यक्त किया है। इस नई चर्चा में ट्रम्प को असली परमाणु अनुबंध अपेक्षित है, ऐसा कहकर ट्रम्प ने ईरान को चर्चा का अप्रत्यक्ष प्रस्ताव दिया है।

कुछ हफ़्तों पहले ट्रम्प प्रशासन की तरफ से ईरान को नए परमाणु अनुबंध का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन ईरान ने इस प्रस्ताव को ठुकराया था। ब्रिटन, फ़्रांस, जर्मनी और रशिया ने भी नए परमाणु अनुबंध की आवश्यकता नहीं है ऐसा कहा था। लेकिन अब अमरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबन्ध लादने के बाद परिस्थिति बदल रही है कहकर ईरान की राजवट अपना प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए तैयार होगी, ऐसा ट्रम्प ने सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.