अमरिका के विरोध में युद्ध करने के लिए ईरान तैयार – ईरान के विदेशमंत्री झरिफ का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबगदाद – अमरिका से खाड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त सेना तैनात करने की घोषणा होने के बाद डरे हुए ईरान ने इराक में गतिविधियां बढ़ाई है| ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ़ ने रविवार को इराक को भेंट दी है| अपने विरोध में पुकारे हुए आर्थिक और लष्करी युद्ध के लिए ईरान तैयार है| ईरान पूर्ण ताकत के साथ इस युद्ध में उतरेगा, ऐसी घोषणा ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ़ ने इस दौरान की है| तथा इराक के विदेशमंत्री ने भी अमरिका की खाड़ी क्षेत्र में हुई तैनाती पर आलोचना करके, इराक ईरान के समर्थन में खड़ा रहेगा ऐसा घोषित किया है|

ईरान के विदेशमंत्री झरिफ़ ने रविवार को यकायक इराक का दौरा करके विदेशमंत्री मोहम्मद अली अलहकीम से भेंट की है| इस भेंट के बाद दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने पत्रकारों का सामना करते हुए, पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में अमरिका की लष्करी गतिविधियों पर आलोचना की है| अमरिका की युद्धनौका और बॉम्बर विमानों की खाड़ी क्षेत्र में हुई तैनाती इस क्षेत्र के लिए खतरनाक होने का आरोप झरिफ़ ने किया है| साथ ही अमरिका ने जारी किये आर्थिक प्रतिबंधों पर भी ईरान के विदेशमंत्री ने निशाना साधा है| अमरिका के आर्थिक प्रतिबंधों के सामने अपना देश घुटने नहीं टेकेगा, ऐसा ईरान के विदेशमंत्री झरिफ़ ने कहा है|

इराक के विदेशमंत्री अलहकीम ने यह कहा है की, अमरिका द्वारा ईरान पर जारी किये आर्थिक प्रतिबंधों का इराक इमानदारी से विरोध कर रहा है, ऐसी कठिन परिस्थिति में इराक ईरान के समर्थन में खड़ा है| तथा अमरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से ईरान के वित्त व्यवस्था पर कोई भी परिणाम नहीं होगा, ऐसा दावा इराक के विदेशमंत्री अलहकीम ने किया है|

दौरान दो हफ्तें पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के किनारे के पास चार ईंधनवाहक जहाजों पर हुए हमले के पीछे ईरान होने का दावा अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने किया है| इस महीने के शुरुआत में अमरिका प्रतिबंध जारी करके आतंकी करार दी हुई ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्डस् ‘आयआरजीसी’ यह संगठन इस हमले के पीछे होने की बात रिअर एडमिरल माइकल गिल्ड़े ने पत्रकारों के सामने घोषित की है|

इन ४ ईंधनवाहक जहाजों में सौदी अरब के दो जहाजों का समावेश था| जिसकी वजह से ईरान के आयआरजीसी ने अमरिका के मित्र देशों के हितसंबंधों पर हमला करने का आरोप पेंटॅगॉन कर रहा है| इससे पहले सौदी तथा यूएई की सुरक्षा यंत्रणा ने भी इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था| यह विवाद बढ़ने के बाद अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीकन संसद की परवाह न करते हुए सौदी अरब, यूएई एवं जॉर्डन इन देशों को लगभग ८.१ अरब डॉलर के शस्त्र प्रदान करने का निर्णय लिया| ईरान से इन देशों को बना खतरा ध्यान में लेकर हमने यह निर्णय लेने की बात राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.