ईरान के साथ किए परमाणु अनुबंध की वजह से दुनिया सुरक्षित बनी है – अमरिका के यूरोपीय मित्र देशों का दावा

ब्रुसेल्स: ‘सन २०१५ में हुआ ऐतिहासिक परमाणु अनुबंध ईरान को परमाणु निर्माण करने से रोकने में मददगार साबित हुआ है। इस वजह से दुनिया अधिक सुरक्षित बन गई है और अमरिका इस अनुबंध से बाहर ना निकले’, ऐसा आवाहन ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी इन अमरिकी मित्र देशों ने किया है। ब्रुसेल्स में ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरीफ के साथ हु चर्चा के बाद यूरोपीय देशों ने अपनी भूमिका स्पष्ट की है। आने वाले कुछ घंटों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के परमाणु अनुबंध के बारे में महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं। उस पृष्ठभूमि पर, यूरोपीय मित्र देशों ने अमरिका को आवाहन किया है, ऐसा दिखाई दे रहा है।

परमाणु अनुबंध, सुरक्षित बनी, भूमिका स्पष्ट, जावेद झरीफ, चर्चा, ब्रुसेल्स, फ्रांस

दो दिनों पहले ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरीफ ने परमाणु अनुबंध के मुद्दे को लेकर अमरिका और यूरोपीय देशों को धमकाया था। अमरिका इस अनुबंध से बाहर निकला तो ईरान भी उसे उचित जवाब देगा, ऐसा इशारा झरीफ ने दिया था। झरीफ ने दी इस धमकी के बाद यूरोपीय देशों ने तुरंत बैठक बुलाई थी। गुरुवार को ब्रुसेल्स में पूरी हुई इस बैठक में ब्रिटेन के विदेश मंत्री ‘बोरीस जॉनसन’, जर्मनी के विदेश मंत्री ‘सिग्मार गॅब्रियल’, फ्रांस के विदेश मंत्री ‘जीन-येस ली द्रियान’ और यूरोपीय महासंघ की विदेश नीति की प्रमुख फ्रेडरिका मोघेरिनी उपस्थित थे। ईरान के विदेश मंत्री झरीफ भी उपस्थित थे।

इस बैठक के बाद ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी के विदेश मंत्री साथ ही मोघेरिनी ने ईरान के साथ के परमाणु अनुबंध का जोरदार समर्थन किया। साथ ही अमरिका इस अनुबंध से बाहर न निकले, ऐसा आवाहन भी इन देशों ने किया है। ‘इस परमाणु अनुबंध की वजह से ईरान के साथ प्रस्थापित हुआ सहकार्य इसके आगे भी जारी रखने के लिए यूरोपीय महासंघ उत्सुक है। इस परमाणु अनुबंध की वजह से दुनिया अधिक सुरक्षित हुई है, जिससे खाड़ी में परमाणु की प्रतियोगिता भी रुक गई है। इस वजह से यह अनुबंध बनाए रखने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की एकजुट की आवश्यकता है’, ऐसा मोघेरिनी ने कहा है।

ईरान के साथ किया हुआ परमाणु अनुबंध वैध है और अमरिका इससे भी अधिक बेहतर विकल्प का सुझाव दे, ऐसा ताना ब्रिटेन के विदेश मंत्री जॉनसन ने मारा है। अमरिका इस अनुबंध का आदर करे, ऐसा फ्रांस के विदेश मंत्री ने कहा है। जर्मनी इस अनुबंध को बचाने के लिए तैयार है और अन्य देश भी इसमें शामिल हो जाएं, ऐसा जर्मनी के विदेश मंत्री गॅब्रियल ने कहा है। इसके पहले भी यूरोपीय देशों ने ईरान के साथ किए परमाणु अनुबंध का समर्थन किया करके, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की भूमिका पर टीका की थी।

दौरान, अगले कुछ घंटों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ईरान के साथ के परमाणु अनुबंध से संबंधित अपनी भूमिका रखने वाले हैं। उनकी इस घोषणा पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.