ईरान ने अपना ध्यान रखना ही अच्छा होगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की कडी चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवाशिंगटन/तेहरान: पश्‍चिमी देशों के साथ किया परमाणु समझौता तोडकर अधिक तादाद में यूरेनियम संवर्धन करने की धमकी ईरान ने वास्तव में उतारी है| इसके साथ ही ईरान परमाणु बम निर्माण के अधिक पास पहुंचा है| यह निर्णय ईरान को बहुत महंगा साबित होगा, ऐसी चेतावनी देनेवाले सूचक विधान अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने किए हैं| ईरान ने यूरेनियम का संवर्धन क्यों बढ़ाया हैं, इसकी हमें कल्पना है| वह मैं उजागर नहीं कर सकता, पर आगे चलकर ईरान अपना ध्यान रखें, तो अच्छा होगा ऐसे कड़े शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चेतावनी दी है|

रविवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के वरिष्ठ अधिकारी ने पश्‍चिमी देशों के साथ हुआ परमाणु समझौते से हम बंधे ना होने की बात घोषित की थी| अपनी मांग को नजरअंदाज करनेवाले यूरोपीय देशों को धमकाकर ईरान ने परमाणु करार में निश्चित किए ३.६७ प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की मर्यादा लांघने की घोषणा ईरान के अधिकारीने की थी| उसके अनुसार रविवार से ईरान के संबंधित परमाणु केंद्र में यूरेनियम के संवर्धन की गति बढ़ाई गई है| सोमवार की सुबह ईरान के परमाणु संस्था के प्रवक्ता बेहरोझ कमालवंदी ने अपने शास्त्रज्ञ की धमकी वास्तव में उतारने की बात घोषित की है|

१ दिन में ईरान ने ४.५ प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का निर्माण करने की जानकारी बेहरोझ ने दी है| साथ ही यूरोपीय देशों ने अपनी मांगों की तरफ आगे चलकर नजरअंदाज किया, तो आनेवाले दिनों में इसी गति से ईरान २० प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की निर्माण की तरफ जा पहुंचेगा, ऐसी चेतावनी ईरान के अधिकारी ने दी है| यूरोपीय देशों ने अपने सभी मांगों को नजरअंदाज किया तो, आनेवाले दिनों में ईरान परमाणु करार से भी बाहर निकलेगा, ऐसी धमकी बेहरोझ ने दी है|

ईरान ने यूरोपीय देशों को दी धमकी की तरह २० प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम का भंडार प्राप्त करने में सफलता मिली तो ईरान का परमाणु कार्यक्रम परमाणु बम के निर्माण के पास जा पहुंचेगा, ऐसी चेतावनी अमरिका, इस्रायल एवं सौदी अरब ने इससे पहले ही दी थी| इसकी वजह से ईरान ने यूरोपीय देशों को दिए इस धमकी की गंभीरता बढ़ रही है|

मर्यादा लांघकर यूरेनियम का संवर्धन करनेवाले ईरान को अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सूचक शब्दों में संदेश दिया है| ईरान ने यूरेनियम का संवर्धन अच्छे के लिए यकीनन नहीं बढ़ाया है| ईरान की भड़काऊ गतिविधियां आनेवाले समय में ईरान को महंगी साबित होंगी, ऐसे संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पत्रकारों से बोलते हुए दिए हैं| आगे चलकर ईरान खुद का ध्यान रखे, तो अच्छा होगा ऐसा कहकर आनेवाले समय में ईरान को बड़े झटकों का सामना करना होगा, ऐसे संकेत राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दिए हैं|

दौरान ईरान की इन गतिविधियों पर रशिया ने भी चिंता व्यक्त की है तथा इन परिस्थिति के लिए अमरिका जिम्मेदार होने का आरोप भी चीन ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.