ड्रोन गिराकर ईरान ने अमरिका को जरूरी संदेशा दिया – ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् का दावा

Third World Warवॉशिंगटन: होर्मुझ की खाडी में गश्त कर रहे अमरिकी ड्रोन ईरान ने मार गिराया है| यह ड्रोन गिराकर ईरान ने अमरिका के विरोध में युद्ध करने के लिए ईरान की सेना तैयार होने का संदेशा दिया गया है, ऐसा रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने कहा है| वही,यह ड्रोन ईरान की सीमा में नही, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के दायरे में होते हुए भी ईरान ने इस ड्रोन पर हमला किया, यह आरोप अमरिका ने रखा है| यह हमला करके ईरान ने बडी गलती की है, यह भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने सोशल मीडिया में दर्ज अपनी प्रतिक्रिया में कहा है|

पिछले महीने से पर्शियन खाडी में छह ईंधन टैंकर्स पर हमलें हुए| इन हमलों के बाद अमरिका ने इस समुद्री क्षेत्र में गश्त बढाई है| इसके लिए अमरिका ने ‘ग्लोबल हॉक’ ड्रोन्स तैनात किए है| लेकिन, गुरूवार के दिन ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने यह ड्रोन गिराने का दावा किया| ‘अमरिका के ड्रोन ने अपनी तय मर्यादा रेखा लांघकर ईरान के होर्मुझ की हवाई सीमा में घुसपैठ की’, ऐसा रिव्होल्युशनरी गार्डस् ने कहा है|

अमरिका ने अपनी हवाई सीमा का भंग किया है और इस वजह से यह कार्रवाई करनी पडी, ऐसा ईरान ने कहा| ‘ड्रोन पर हुआ हमला यह अमरिका के लिए खुली और स्पष्ट संदेश है| किसी भी विदेशी हमले को ईरान की सेना ऐसे ही प्रत्युत्तर देगी| ईरान के हर एक दुश्मन की यही दशा करेंगे’, यह इशारा रिव्होल्युशनरी गार्डस् के प्रमुख मेजर जनरल हुसेन सलामी ने दिया|

ईरान की हवाई सीमा हमेशा ‘रेड लाईन’ साबित हुई है और अमरिका या किसी भी अन्य देश इस मर्यादा का भंद ना करे, ऐसा मेजर जनरल सलामी ने धमकाया है| साथ ही अमरिका ने ईरान की सार्वभूमता, राष्ट्रीय सुरक्षा और हितसंबंधों का आदर किया तो ईरान के दुश्मन देश भी सुरक्षित रहेंगे, यह दावा सलामी ने किया| ‘ईरान युद्ध नही चाहता, लेकिन ईरान की सेना युद्ध के लिए तैयार है’, यह इशारा सलामी ने दिया है|

ईरान ने रखे यह आरोप अमरिका ने ठुकराए है| अमरिकी ड्रोन ने ईरान की हवाई सीमा में प्रवेश भी नही किया| यह ड्रोन अंतरराष्ट्रीय हवाईक्षेत्र में पर्शियन खाडी से सफर कर रहा था, तभी ईरान ने जमीन से हवां में हमला करनेवाले मिसाइल का प्रयोग करके यह ड्रोन गिराने का दावा अमरिका ने किया है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ट्विटर पर एक वाक्य में ईरान ने यह हमला करके बडी गलती की है, यह कहा है| उनकी यह प्रतिक्रिया ईरान ने की हुई गलती महंगी साबित होगी, यह संदेशा दे रही है| लेकिन फिलहाल अमरिका इस हमले के संबंधी ज्यादा जानकारी देने के लिए तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published.