ईरान ने संवर्धित युरेनियम के भंड़ार की जानकारी घोषित

Iran-Uranium-01-300x188तेहरान – अमरीका और ईरान के बीच वियना में परमाणु समझौते के मुद्दे पर बातचीत में रुकावट निर्माण होने का दावा किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम में किए गए युरेनियम भंड़ारण से संबंधित बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत ईरान की रोहानी सरकार ने अपने देश के युरेनियम भंड़ार में ६० प्रतिशत शुद्धता का ६.५ किलो और २० प्रतिशत शुद्धता का १०८ किलो संवर्धित युरेनियम होने का ऐलान किया है। ईरान की संसद ने निर्धारित समय से पहले ही संवर्धित युरेनियम का यह भंड़ारण करने की सफलता हासिल होने का दावा ईरान ने किया है। इसका दाखिला देकर ईरान परमाणु बम का निर्माण करने के अधिकाधिक करीब पहुँच रहा है, यह इशारा इस्रायल के माध्यम दे रहे हैं।

ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी सरकार के प्रवक्ता अली राबीई ने दो दिन पहले माध्यमों से बातचीत करते समय परमाणु कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी साझा की। ‘ईरान की संसद ने तय किए अनुसार ईरान के परमाणु ऊर्जा आयोग को एक वर्ष में २० प्रतिशत शुद्धता के १२० किलो संवर्धित युरेनियम का निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन, ईरान ने बीते पांच महीनों में ही इसमे से १०८ किलो संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण किया है। इसी दौरान इतने कम समय में ईरान ने ६० प्रतिशत शुद्धता का लगभग ६.५ किलो संवर्धित युरेनियम प्राप्त किया है’, ऐसा राबीई ने कहा।

Iran-Uranium-300x169संयुक्त राष्ट्रसंघ के अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा आयोग ने बीते महीने बनाई रपट में ईरान ने २२ मई तक प्राप्त किए युरेनियम भंड़ार के आँकड़े सार्वजनिक किए थे। इसी रपट में ईरान के भंड़ार में २० प्रतिशत शुद्धता का ६२.८ किलो और ६० प्रतिशत शुद्धता का २.४ किलो संवर्धित युरेनियम होने का बयान किया था।

अप्रैल में ईरान के नातांज़ परमाणु प्रकल्प के भूमिगत स्थान में शक्तिशाली विस्फोट से सेंट्रिफ्यूजेस का बड़ा नुकसान हुआ था। इससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी असर पड़ा। वरना ईरान का युरेनियम भंड़ार मौजूदा मात्रा से अधिक हुआ होता, यह इस्रायली माध्यमों का कहना है। ईरान ने इस विस्फोट के लिए इस्रायल को ज़िम्मेदार ठहराकर इस घटना को परमाणु आतंकवाद करार दिया था।

इसी बीच, रोहानी सरकार ने जारी किए आँकड़ों पर गौर करें तो ईरान ने काफी तेज़ी से युरेनियम का संवर्धन किया होने की बात दिख रही है। ईरान का यह ऐलान वर्ष २०१५ में हुए परमाणु समझौते के नियमों का उल्लंघन होने का दावा किया जा रहा है। छह वर्ष पहले अमरीका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने किए परमाणु समझौते के अनुसार ईरान को अपने युरेनियम संवर्धन की शुद्धता ३.६७ प्रतिशत रखना ज़रूरी था। साथ ही ईरान को मात्र २०२.८ किलो संवर्धित युरेनियम का भंड़ारण करने की अनुमति प्रदान की गई थी। लेकिन, ईरान के परमाणु कार्यक्रम की मौजूदा गति देखे तो अगले कुछ ही महीनों में ईरान को यह मर्यादा जल्द ही पार करना संभव होगा। ऐसा हुआ तो ईरान परमाणु बम का निर्माण करने के काफी करीब पहुँचेगा, यह दावा इस्रायली माध्यम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.