ईरान के पास ९५० टन से अधिक संवर्धित युरेनियम का भंडार – ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख की जानकारी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

तेहरान – ईरान के पास का संवर्धित युरेनियम का भंडार दो गुना बढ़ गया है और वर्तमान में ईरान के पास ९५० टन से भी अधिक संवर्धित युरेनियम का भंडार है।सन २०१५ में पश्चिमी देशों के साथ किए अनुबंध के बाद ईरान के इस संवर्धित युरेनियम के भंडार में बढ़ोत्तरी होने की जानकारी ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख ‘अली अकबर सालेही’ ने दी है।संवर्धित युरेनियम भंडार के साथ साथ ईरान ने सेंट्रीफ्युजेस पर प्रक्रिया करने के लिए नई रोटर फैक्ट्री भी बनाने की जानकारी सालेही ने दी है।ईरान के परमाणु कार्यक्रम के इन घटनाक्रमों पर अमरिका की तरफ से प्रतिक्रिया अपेक्षित है।

ईरान के सरकारी न्यूज़ चैनल के साथ बोलते समय सालेही ने ईरान का परमाणु कार्यक्रम गतिमान होने की जानकारी दी है।सन २०१५ में अमरिका और यूरोपीय मित्रदेशों के साथ परमाणु अनुबंध करने से पहले ईरान के पास ५०० टन संवर्धित युरेनियम का भंडार था।लेकिन पिछले तीन सालों में इसमें ४५० टन से अधिक संवर्धित युरेनियम के भंडार की बढ़ोत्तरी हुई है, ऐसा सालेही ने कहा है।ईरान के परमाणु कार्यक्रम के लिए संवर्धित युरेनियम की आवश्यकता है और इसके आगे भी इसमें बढ़ोत्तरी होने वाली है, ऐसा सालेही ने कहा है।

युरेनियम, संवर्धन, अली अकबर सालेही, अमरिका, परमाणु कार्यक्रम, ईरान, यूरोपीय महासंघ

इस युरेनियम के भंडार का प्रगत तकनीक की सहायता से संवर्धन करके उसका इस्तेमाल सेंट्रीफ्युजेस के लिए करने का उद्दिष्ट ईरान ने रखा है।ईरान के पास का युरेनियम का भंडार कम से कम एक लाख ९० हजार सेंट्रीफ्युजेस के संवर्धन के लिए पर्याप्त होने की जानकारी भी सालेही ने दी है।युरेनियम के भंडार के साथ साथ ईरान ने नई रोटर फैक्ट्री कार्यान्वित करने की बात भी सालेही ने कही है।

इस रोटर फैक्ट्री की वजह से प्रतिदिन ६० सेंट्रीफ्युजेस का निर्माण करना आसान होगा, ऐसा दावा सालेही ने किया है।पश्चिमी देशों के साथ चर्चा चल रही थी तभी यह फैक्ट्री शुरू हुई थी।लेकिन तब यह फैक्ट्री शुरू न करने का निर्णय लिया गया था, ऐसा कहकर सालेही ने अमरिका को चेतावनी दे है, ऐसा दिखाई दे रहा है।

युरेनियम के संवर्धन में दो गुना बढ़ोत्तरी और सेंट्रीफ्युजेस के लिए नई रोटर फैक्ट्री का निर्माण, यह दोनों चीजें पश्चिमी देशों के साथ हुए परमाणु अनुबंध के दायरे में है, ऐसा सालेही का कहना है।परमाणु अनुबंध के अनुसर ईरान को परमाणु योजना के लिए ३.३७ प्रतिशत संवर्धित युरेनियम का भंडार इस्तेमाल करने की अनुमति है।

सालेही ने युरेनियम के भंडार की जानकारी खोलने से कुछ घंटों पहले यूरोपीय महासंघ को धमकाया था।यूरोपीय महासंघ ने ईरान के साथ के परमाणु अनुबंध के बारे में निश्चित भूमिका नहीं ली तो इस अनुबंध से बाहर निकलने की चेतावनी भी सालेही ने दी थी।उसके बाद अगले कुछ घंटों में सालेही ने सरकारी न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में युरेनियम का भंडार दो गुना बढने की जानकारी देकर ईरान के इरादों को स्पष्ट किया था।

दौरान, दो महीनों पहले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ के परमाणु अनुबंध से बाहर निकलकर ईरान पर कठोर आर्थिक प्रतिबन्ध लगाए थे।इसके बाद ईरान के सर्वोच्च नेता और धर्मगुरु आयातुल्ला खामेनी ने अमरिका के निर्णय की आलोचना करके ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे ले जाने की घोषणा की थी।इसके लिए परमाणु अनुबंध से संबंधित अधिकारी और वैज्ञानिकों को आदेश दिए जाने की घोषणा भी खामेनी ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.