चीनी मछुआरों के जहाज़ों ने इक्वेडोर के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने से चिंता – अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ

माईक पोम्पिओवॉशिंग्टन/क्विटो – मछुआरों के जहाज़ों के ज़रिए इक्वेडोर के निकट समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ करने की शुरू की हुई कोशिश चीन तुरंत बंद करे, यह इशारा अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने दिया है। इस मुद्दे पर अमरीका यकिनन इक्वेडोर के पीछे ड़टकर खड़ी होने का दावा भी अमरिकी विदेशमंत्री ने किया। पिछले कुछ दिनों से चीन के 250 से अधिक मछुआरों के जहाज़ पैसिफिक महासागर के संरक्षित गैलापैगोस आयलैण्ड्स के इलाके में खतरनाक तरीके से मौजूदगी दिखा रहे हैं। चीन के जहाज़ों की यह गतिविधियां इक्वेड़ोर की सुरक्षा के लिए खत्रा साबित हो सकते हैं, यह ड़र भी इक्वेडोर के रक्षामंत्री ओसवाल्डो जारीन ने व्यक्त किया है।

लैटिन अमरिकी महाद्विप का हिस्सा होनेवाले गैलापैगोस आयलैण्ड यह नौ द्विपों का संरक्षित क्षेत्र है और इसे संयुक्त राष्ट्रसंघ ने वर्ल्ड हेरिटेज साईट का दर्जा प्रदान किया है। करीबन 60 हज़ार चौरस किलोमीटर के इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में दुर्लभ समुद्री जीव एवं जैव विविधता देखी जाती है। मछली एवं कछुओं की दुर्लभ प्रजाति के अलावा अन्य समुद्री संपत्ति के लिए विभिन्न देशों के जहाज़ बड़ी संख्या में इस क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में चीन के जहाज़ों की अवैध गतिविधियां इस क्षेत्र में बढ़ने की बात दिखाई दे रही है।

माईक पोम्पिओवर्ष 2017 में गैलापैगोस आयलैण्ड्स के संरक्षित क्षेत्र में घुसपैठ करनेवाले चीन के एक जहाज़ को हिरासत में लिया गया था। इस जहाज़ से तीन सौ टन मछली एवं अन्य समुद्री जीवों का अवैध भंड़ार बरामद किया गया था। इस मामले में जहाज़ पर मौजूद चीन के 20 कर्मीयों समेत मछुआरों को गिरफ़्तार भी किया गया था। इसकी वजह से इक्वेडोर ने इस बार और भी आक्रामक भूमिका अपनाई है और अपनी नौसेना को अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही लैटीन अमरीका ने अपने सहयोगी देशों से भी इक्वेडोर ने चर्चा की है और ज़रूरत पड़ने पर उनकी सहायता प्राप्त करने के संकेत भी दिए हैं।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा के मुद्दे पर चीन को खुली चुनौती दे रही अमरीका ने भी इस मामले में कूद लगाई है। लैटिन अमरीका की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अमरिकी रक्षाबल के सदर्न कमांड़ ने चीन के जहाज़ों की गतिविधियों पर संज्ञान लेने के संकेत दिए हैं और इस पर अपनी नज़र होने की चेतावनी भी दी है। सदर्न कमांड के साथ ही अमरीका के ‘नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल’ ने भी एक ट्विट करके इक्वेडोर का समर्थन किया है। इक्वेडोर के आर्थिक और नैसर्गिक संप्रभुता पर किसी ने हमला करने की कोशिश की तो अमरीका इसके विरोध में इक्वेडोर के राष्ट्राध्यक्ष लेनिन और उनके सहयोगियों के साथ ड़टकर खडा रहेगा, यह भरोसा ट्विट के ज़रिए दिया गया है। अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने भी इस मुद्दे पर चीन को चेतावनी दी है।

माईक पोम्पिओ

चीन को तुरंत ही अपने मछुआरों की अवैध गतिविधियों को रोकना होगा। नियमों को तोड़कर, मनमाने ढ़ंग से समुद्री क्षेत्र का नुकसान करनेवाली गतिविधियां चीन ने रोकना आवश्‍यक है। इस मुद्दे पर अमरीका अब इक्वेड़ोर के साथ ड़टकर खड़ी है। अवैध और खुफ़िया तरीके से एवं अनियंत्रित पद्धती से हो रहा मछली पकड़ने का काम चीन तुरंत बंद करे, ऐसी कड़ी चेतावनी अमरिकी विदेशमंत्री ने जारी की है। अमरिकी विदेशमंत्री एवं नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल ने व्यक्त की हुई आक्रामक प्रतिक्रियाएं अमरीका ने चीन की गतिविधियों के विरोध में शुरू की हुई मुहीम का अंग समझा जा रहा है।

चीन के मछुआरों के जहाज़ों ने इससे पहले साउथ चायना सी एवं ईस्ट चायना सी के अन्य देशों की समुद्री सीमाओं में घुसपैठ करने की कोशिश भी की है। इन मछुआरों के जहाज़ों को चीन के तटरक्षक बल एवं नौसेना की सहायता प्राप्त होती है और इन जहाज़ों का बेड़ा ‘नेवल मिलिशिआ’ के तौर पर कार्यरत होने की बात कही जा रही है। अपनी सीमा के बाहरी समुद्री क्षेत्र पर हक जताने के लिए चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत इन जहाज़ों को ज़रिया बनाती है, ऐसे दावे भी अलग अगल अभ्यासगुट और विश्‍लेषकों ने किए है। इस वजह से लैटिन अमरीकी महाद्विपी के करीबी पैसिफिक समुद्र के क्षेत्र में चीन के मछुआरों की जहाज़ों की हो रही गतिविधियां ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.