अफ़गानिस्तान से वापसी के बाद बायडेन के विरोध में अमरीका में संतप्त प्रतिक्रिया

वॉशिंग्टन – अमरिकी रक्षाबलों के प्रमुख, वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने सहमति से अफ़गानिस्तान से सेना वापसी का निर्णय किया था, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने अफ़गानिस्तान से की गई वापसी की ज़िम्मेदारी से हाथ झटकने की कोशिश की। अमरीका के ‘कमांड इन चिफ’ बायडेन की इस भूमिका पर अमरीका में संताप व्यक्त किया जा रहा है। अमरीका के इतिहास में युद्ध से वापसी करने की प्रक्रिया को इतनी लापरवाही से संभाला नहीं गया होगा, ऐसी फटकार पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाई। तभी, अमरीका के इस शर्मनाक वापसी का रशिया और चीन लाभ उठाएँगे, यह चिंता अमरीका के पूर्व राजदूत निक्की हैले ने जताई।

अमरीका की अफ़गानिस्तान से सेना वापसी की प्रक्रिया सोमवार देर रात पूरी हुई। इसके खिलाफ अमरीका में गुस्से की लहर उठी है। इस बात का अहसास होने पर बायडेन प्रशासन ने अफ़गानिस्तान से वापसी करने के इस निर्णय का समर्थन करना शुरू किया है। बीते २० वर्षों से अफ़गानिस्तान में जारी अमरिकी सैनिकों की तैनाती खत्म हुई, ऐसा बयान बायडेन ने किया। साथ ही अगले कुछ घंटों में हम इस पर बयान करेंगे, ऐसा कहकर बायडेन ने माध्यमों के सवालों का सामना करना टाल दिया। अमरिकी रक्षामंत्री और विदेशमंत्री ने भी अफ़गान वापसी का समर्थन किया।

लेकिन, बायडेन के कमज़ोर नेतृत्व की वजह से अमरीका को इतिहास की सबसे शर्मनाक वापसी करनी पड़ी, ऐसी आलोचना राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की। साथ ही बायडेन ने अमरीका के सभी हथियारों का भंड़ार अफ़गानिस्तान में पीछे छोड़ दिया, यह आरोप भी ट्रम्प ने लगाया। इसे फिर से प्राप्त करने के लिए बायडेन को कोशिश करनी चाहिए, वरना सीधे लष्करी कार्रवाई करके अपने हथियारों का भंड़ार दोबारा प्राप्त करें, ऐसी माँग पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की।

अमरीका के हथियारों का यह भंड़ार तालिबान एवं अन्य आतंकी संगठनों के हाथ लगने से आलोचना हो रही है। इस गैर-ज़िम्मेदाराना वापसी के लिए अमरीका में बायडेन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। बायडेन ने भी वापसी के नाम से अमरीका के सबसे बड़े शत्रु को हथियारों से सज्जित किया, यह आरोप अमरीका में लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.