भारत-अमरिका तीसरे बडे सामरिक समझौते के संकेत

नई दिल्ली/वॉशिंग्टन – भारत अब अमरिका के साथ तीसरा बडा सामरिक समझौता करने की तैयारी में है| इससे पहलेलिमोआ’ (लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरंडम ऑफ एग्रिमेंट) औरकॉमकॅसा’ (कम्युनिकेशन्स कॉम्पॅटिबिलिटी ऍण्ड सिक्युरिटी एग्रिमेंट) यह दो करार करके भारत और अमरिका ने अपना सामरिक सहयोग मजबूत किया था| इसके बाद अब दोनों देशों मेंबेका’ (बेसिक एक्सचेंज ऍण्ड कोऑपरेसन एग्रिमेंट) समझौता होगा|

रक्षा सचिव संजय मित्रा के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल ने हाल ही में अमरिका की यात्रा की| इस दौरान अमरिका के साथ वर्णित सामरिक समझौते पर बातचीत होने की बात कही जा रही है| रक्षा सचिव मित्रा ने अमरिकी रक्षा विभाग केपॉलिसीअंडरसेक्रेटरी जॉन रूड और सहयोगीयों के साथ समझौते संबंधी बातचीत की है, यह जानकारी सूत्रों ने दी|

कुछ वर्ष पहले अमरिका ने भारत कोमेजर डिफेन्स पार्टनरका दर्जा प्रदान किया था| यह दर्जा दोनों देशों में बढते लष्करी एवं सामरिक सहयोग का अहम स्तर समझा जा रहा है| इस घटना के बाद दोनों देशों में रक्षा क्षेत्र से जुडा बडा आदान प्रदान शुरू हुआ है औरलिओमाऔरकॉमकॅसाइसी का हिस्सा समझा जा रहा है| इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों ने लडाकू विमान, हेलिकॉप्टर्स, मिसाइल, ड्रोन्स और हथियारी गाडियों की खरीद संबंधी अरबों डॉलर्स के समझौते किए है|

इन समझौतों के साथ ही लष्करी जानकारी का आदान प्रदान एवं तकनीकी सहयोग और भी मजबूत करने के लिए दोनों देश और भी उत्सुक है और नया कर इसी का हिस्सा समझा जा रहा है| ‘बेकासमझौते के नुसार भारत को अमरिका केजिओस्पेशल इंटेलिजन्सऔर ऑटोमेटेड हार्डवेअर सिस्टिम की प्रगत तनकीक का लाभ होगा, यह दावा हो रहा है| अमरिका ने इस समझौते का मसौदा भारत के सामने रखा है, यह जानकारी भी सूत्रों ने दी|

इस समझौते पर बातचीत पहले से शुरू है और भारत ने इनमें से कुछ प्रावधानों पर आपत्ति जताई थी| भारत को समझौते का मसौदा देते समय अमरिका ने इन आपत्तियों का ध्यान रखा है, यह संकेत भी भारतीय शिष्टमंडल की इस विदेश यात्रा के बाद दिए गए है| इस वजह से भारत वर्णित समझौते को लेकर काफी सकारात्मक है और इस वर्ष के खतम होते होते अमरिका के साथबेकासमझौते पर हस्ताक्षर होने की बात समझी जा रही है|

इससे पहले हुए समझौतों में सेलिओमासमझौते में भारत और अमरिकी रक्षाबलों को एक दुसरे के हवाई अड्डे और उसपर मौजूद स्रोत इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए प्रावधान किया गया है| वही कॉमकॅसा समझौते के नुसार दोनों देशों के रक्षा दलों का एक दुसरे के साथ सुरक्षित संपर्क एवं जानकारी का आदान प्रदान एवं अमरिकी संपर्क यंत्रणा भारत को प्रदान करने प्रावधान किया गया है|

कुछ दिन पहले ही भारत और अमरिका में हुए रक्षा समझौते के नुसार अमरिका के प्रगतअपाचे हेलिकॉप्टर्सभारत में दाखिल हुई थी| इस पृष्ठभमि पर दोनों देशों में नया सामरिक समझौता करने के लिए शुरू हुई तैयारी ध्यान आकर्षित कर रही है| पिछले कुछ महीनों से भारत और अमरिका में व्यापारी विवाद होता दिख रहा है| लेकिन, इसका असर दोनों देशों के सहयोग पर नही होगा, भारत यह अमरिका का अहम भागीदार देश है, यह विश्‍वास अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने व्यक्त किया था| उनके इसी वक्तव्य का असरबेकासमझौते पर होता दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.