अक्तुबर-नवंबर में भारत-पाकिस्तान युद्ध होगा – पाकिस्तान के रेलमंत्री का दावा

इस्लामाबाद: हर शुक्रवार दोपहर १२ से १२.३० के बीच पाकिस्तानी जनता को कश्मीर के लिए रास्ते पर उतरने का निवेदन प्रधानमंत्री इम्रान खान ने किया था| इसके जरिए पाकिस्तान की एकता दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का संदेशा इम्रान खान ने दिया था| उनके इस प्लैन पर पाकिस्तान में ही आलोचना हुई थी| लेकिन, यह सभी पाकिस्तान में भारत के विरोध में युद्धज्वर फैलाने के लिए आयोजित हो रहा है, यही संकेत इससे प्राप्त हो रहे है| पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशिद ने अक्तुबर महीने में भारत-पाकिस्तान युद्ध शुरू होगा, यह दावा किया है| इसके लिए जनता को तैयार करने की जरूरत होने की बात रशिद ने कही है|

भारत के साथ होनेवाला यह युद्ध अन्य आम युद्धों की तरह नही होगा| यह युद्ध निर्णायक साबित होगा| पाकिस्तान के १३ करोड युवक इस युद्ध में देश और धर्म के लिए जान का दांव लगाएंगे, यह इशारा पाकिस्तान के रेलमंत्री ने दिया है| कश्मीर मसले पर हल निकालने के लिए पाकिस्तान का युवक उत्सुक होने का दावा करके इस युद्ध में भारत का बडा नुकसान होगा, यह दावा शेख रशिद ने किया है| पाकिस्तान परमाणु हथियार रखनेवाला देश है, इसकी याद रखकर शेख रशिद ने भारत के विरोध में पाकिस्तान के परमाणु हथियार इस्तेमाल हो सकते है, यह इशारा भी दिया| ‘भारत के साथ होनेवाले इस युद्ध के लिए पाकिस्तान की जनता को तैयार करना होगा| मै यह जिम्मेदारी स्वीकार रहा हूं’, यह कहकर रशिद ने हम जल्द ही पीओके को भेंट देंगे, यह घोषणा की|

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर असिफ गफूर ने इस शुक्रवार से १२ बजे पाकिस्तानी जनता रास्ते पर उतरने के बाद सायरन बजाया जाएगा और उसके बाद राष्ट्रगान होगा, यह जानकारी दी| यह सभी कश्मीर की जनता को समर्थन देने के लिए ही है| इस कार्यक्रम में देश के युवक बडी संख्या में शामिल हो, यह निवेदन गफूर ने किया| भारत ने जम्मू-कश्मीर संबंधी निर्णय किया| पर इसके आगे भारत कुछ नही कर सकेगा| अब जो कुछ करना है, वह पाकिस्तान ही करेगा, यह उकसानेवाला वक्तव्य मेजर जनरल गफूर ने किया है| उनका यह वक्तव्य पाकिस्तानी सेना और सरकार दोनों मिलकर इस देश में युद्धज्वर फैलाने की बात सिद्ध कर रहा है|

पाकिस्तान युद्ध की भाषा कर रहा है, तभी चीन की सेंट्रल मिलिटरी कमिशन के व्हाईस चेअरमन शी क्विलैंग ने रावळपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय को भेंट दी| इस दौरान कश्मीर मसले पर बातचीत होने की जानकारी देकर कुछ रक्षासंबंधी सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर होने की बात कही जा रही है| इस समझौते का ब्यौरा घोषित नही किया गया है| इस वजह से चीन अब भारत के विरोध में खुलेआम भुमिका स्वीकार कर भडकाऊ वक्तव्य नही कर रहा हो, फिर भी पाकिस्तान के पीछे खडा हुआ दिख रहा है| भारत के लद्दाख के निकट चीन और पाकिस्तान संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास कर रहे है और इसके जरिए भारत पर लष्करी दबाव बढाने की कोशिश यह दोनों देश कर रहे है|

एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल से बोलते समय पाकिस्तान के माहिती एवं प्रसारणमंत्री फवाद चौधरी ने भारत के साथ परमाणु युद्ध शुरू होगा, यह चिंता व्यक्त की थी| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से अन्य मंत्रिगणों तक सभी लोग परमाणु युद्ध की भाषा करके कश्मीर समस्या की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे है| भारत के साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी धमकाने की कोशिश पाकिस्तानी नेता कर रहे है| लेकिन, उनकी यह धमकियां अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ज्यादा गंभीरता से नही देखी है| इससे निराश हुए पाकिस्तान ने अब पुरी दुनिया भारत के बाजार के ओर देखकर कश्मीर समस्या की ओर अनदेखी कर रही है, यह आलोचना शुरू की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.