भारत-अमरिका व्यापार बातचीत संपन्न

नई दिल्ली – भारत और अमरिका के प्रतिनिधियों ने व्यापार के मुद्दे पर बातचीत की है| दोनों देशों में व्यापार के मुद्दे पर विवाद बढ रहा है और ऐसे में हुई इस बातचीत से ज्यादा कुछ हाथ नही लगा है, यह दावे माध्यमों से हो रहे है| इस वजह से केंद्रीय वाणिज्यमंत्री पियुश गोयल इनकी अमरिका यात्रा की अहमियत बढती दिख रही है| इस यात्रा में अमरिका के साथ बने व्यापार विवाद पर हल निकालने की विशेष कोशिश वह करेंगे, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

भारत अमरिका को व्यापारी सहुलियत दे नही रहा है और अमरिका की उम्मीद के नुसार भारतीय बाजार भी खुला नही हो रहा है, यह तकरार राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की थी| ऐसे में ट्रम्प ने भारतीय उत्पादों को दी सहुलियत पीछे लेने का निर्णय किया था| इस पर जवाबी कार्रवाई करके भारत ने अमरिका से आयात हो रहे कुछ उत्पादों पर लगाए करों में बढोतरी की थी| अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने हाल ही में की भारत यात्रा के दौरान इस व्यापार विवाद पर हल निकलने की संभावना व्यक्त की जा रही थी|

लेकिन, अभी तक इस विवाद का हल निकला नही है| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) भारत यात्रा पर पहुंचे थे| ख्रिस्तोफर विस्लन इनकी नेतृत्व में अमरिकी शिष्टमंडल ने भारतीय प्रतिनिधियों से बातचीत की| इस बातचीत से व्यापार विवाद पर हल निकलेगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी| लेकिन, इस बातचीत से ज्यादा कुछ हाथ नही लगा| इस पृष्ठभूमि पर बोलते समय केंद्रीय वाणिज्यमंत्री पियुश गोयल ने भारत अमरिका के साथ बनी भागीदारी नई उंचाई पर ले जान के लिए भारत तैयार है, ऐसा कहा|

दोनों देशों में व्यापार संबंधी कुछ मतभेद है| लेकिन, इसपर हल निकाला जाएगा और दोनों देश अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करके व्यापार क्षेत्र में सहयोग का नया स्तर प्राप्त करेंगे, यह विश्‍वास उन्होंने व्यक्त किया| अपनी अमरिका यात्रा इसके लिए लाभदायी साबित होगी, यह संकेत वाणिज्यमंत्री ने दिए है| इस दौरान भारत और अमरिका ने अपने द्विपक्षीय व्यापार में काफी बढोतरी करने का उद्देश्य सामने रखा है और दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार प्रति वर्ष ५०० अरब डॉलर्स तक बढाने का संकल्प रख रहे है|

ऐसो होते हुए भी दोनों देशों में व्यापार के मुद्दे पर बने मतभेद अभी भी कायम और तीव्र होने की बात स्पष्ट हो रही है| ऐसी स्थिति में बातचीत के जरिए इस विवाद का हल निकाल ने की चुनौती दोनों देशों के सामने होने की बात दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.