अहमदनगर में स्वदेशी ‘होवित्ज़र’ का परीक्षण शुरू

अहमदनगर – ५० किलोमीटर मारक क्षमता रखनेवाली स्वदेशी ‘होवित्ज़र’ की ‘एडव्हान्स टोव्हड़ आर्टिलरी गन सिस्टिम’ (एटीएजीएस) का परीक्षण शुरू हुआ हैं। ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (डीआरडीओ) ने इस तोंप का निर्माण किया हैं और महाराष्ट्र के अहमदनगर में इस तोंप का परीक्षण हो रहा हैं। इस परीक्षण का वीडियो भी प्रसिद्ध हुआ हैं।

ahmednagar-Hovitzerभारतीय सेना के बेड़े के लिए लगभग ढ़ाई दशकों तक नई तोंप की खरीद नही हुई थी। लेकिन, अब बीते कुछ वर्षों में अमरीका और इस्रायल जैसें देशों से भारत ने ‘होवित्ज़र’ तोंप की खरीद करना शुरू किया था। लेकिन, इसके साथ ही भारतीय निर्माण की तोंप विकसित करने के प्रकल्प को भी गति प्रदान की गई थी। इसके अनुसार ‘डीआरडीओ’ ने ‘एटीएजीएस’ तोंप का निर्माण किया हैं। १५५एमएम/५२ कॅलिबर की तोंप भारतीय सेना के सामर्थ्य में बढ़ोतरी करेगी।

वर्ष २०१६ से इन तोंप का परीक्षण हो रहा हैं। वर्ष २०१७ में किए गए दो परीक्षण के दौरान इस तोंप ने ४८ किलोमीटर दूरी तक हमला करके अपनी क्षमता साबित की थी। यह परीक्षण सफल होने पर सेना ने ४० तोंप खरीद करने के लिए ऑर्डर भी दर्ज़ की थी। लेकिन, इस तोंप का सितंबर महीने में किए गए ‘यूजर ट्रायल’ के दौरान फायरिंग के बाद बैरल फुटने का हादसा हुआ था। इस वजह से एक तकनीकी त्रुटी सामने आयी थी। इसे सुधार कर अब इन तोंप का आखिरी परीक्षण शुरू किया गया हैं। भारत फोर्ज कंपनी, सेना के लिए इन तोंपों का निर्माण करने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.