भारत की ओर से चीन के पास सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में तेजी ७३ जगहों पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू

नई दिल्ली, दि.१८: ‘डोकलाम’ में घुसपैठ के मुद्दे को लेकर भारत और चीन के बीच विवाद बढ़ रहा है और साथ ही भारत ने चीन सीमा के पास सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य तेज किया है|चीन सीमा के पास ७३ जगहों पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू  है और ३० सडकों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है, इसकी जानकारी केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने संसद में दी  है|

भारत और चीन के बीच विवाद

चीन सीमा के पास की इन सड़कों का काम समय-सारणी के अनुसार सन २०१२-१३ तक पूरा होना आवश्यक था|इस बात की तरफ ध्यान खींचते हुए, रिजीजू ने इस कार्य में देरी होने की वजह का संसद में खुलासा करते हुए कही की, यहाँ के दुर्गम क्षेत्र में सड़क निर्माण करते समय जरुरी सामग्री के परिवहन में आने वाली कठिनाइयाँ, मौसम की प्रतिकूलता की वजह से विशिष्ट समय में ही कार्य करने की मर्यादा, आपातकालीन संकट, वन विभाग की ओर से मंजूरी और भूमि अधिग्रण में होने वाली देरी, आदि कारणों से सड़क निर्माण में देरी हुई है|

लेकिन अब इस सड़क निर्माण का कार्य गतिमान किया गया है|चीन सीमा के पास ७३ जगहों पर सड़क निर्माण का कार्य शुरू है, जिसमें से ४६ सड़कों का निर्माण कार्य रक्षा मंत्रालय की ओर किया जा रहा है और २७ सड़कों का निर्माण कार्य केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शुरू होने की जानकारी भी रिजीजू ने दी|इस कार्य को गतिमान करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाएं हैं|इस सड़क कार्य में हो रही प्रगति और निर्माण कार्य की जाँच करने के लिए केन्द्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति स्थापन किए जाने की जानकारी रिजीजू ने दी|

कुछ दिनों पहले ही उत्तर-पूर्वभारत के विकास प्रकल्पों को गतिमान बनाने के लिए, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने, उत्तर-पूर्वराज्यों के मुख्यमंत्रियों से सिक्किम में चर्चा की थी|इस चर्चा में मुख्यमंत्रियों ने केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने सड़क निर्माण कार्य में आने वाली बाधाएं बताई थी|तब राजनाथ सिंह ने इन बाधाओं को दूर करके सड़क निर्माण कार्य को गतिमान बनाने का आश्वासन दिया था|

इस पृष्ठभूमि पर केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने संसद में दी हुई जानकारी को ज्यादा अहमियत प्राप्त हुई  है|रक्षा मंत्रालय की ओर से बनाई जा रही सड़कों के निर्माण कार्य पर निगरानी रखने की और इन कार्यों की जाँच करने की जिम्मेदारी, बॉर्डर रोड आर्गेनाईजेशन के वरिष्ठ अधिकारीयों पर सौंपी गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.