डोकलाम से भारत ने कुछ सैनिकों को पीछे हटाया- चीन का यह दावा भारत ने नकारा

नई दिल्ली/बीजिंग: ‘डोकलाम से भारत को सैनिक पीछे हटाने ही पड़ेंगे’, यह अपना सन्देश चीन ने भारत तक पहुँचाया है, ऐसी जानकारी चीन के विदेश मंत्रालय ने दी। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल चीन के दौरे पर गए थे, तब चीन के विशेष प्रतिनिधि यांग जिएची ने डोवल से यह बात की, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है। उसी दौरान १८ जून तक डोकलाम में २७० भारतीय सैनिक थे और जुलाई महीने के आखिर में यहाँ ४० भारतीय सैनिक हैं कहकर, भारत ने अपने कुछ सैनिक पीछे हटाये है, यह दावा चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है। लेकिन भारत ने यह दावा नकारा है।

सैनिक

डोकलाम में भारतीय सेना की तैनाती का मुद्दा चीन ने अपनी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का विषय बनाया है। इस मुद्दे को लेकर चीन की सरकारी मीडिया, चीन का विदेश मंत्रालय और सेना के अधिकारी भी भारत को युद्ध की धमकी दे रहे हैं। चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने ‘पीपल्स लिबरेशन आर्मी’ की (पीएलए) स्थापना को ९० साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष रूप से भारत को धमकी दी थी। इसके बाद भी भारत सैनिकों को हटाने के लिए तैयार नहीं है, यह देखकर चीन की यंत्रणा दूसरे तरीके से अपनी प्रतिष्ठा सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहीं हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने डोकलाम के बारे में चीन की मजबूत भूमिका भारत के सामने स्पष्ट करने का दावा किया है।

भारत के सुरक्षा सलाहकार चीन के दौरे पर आए थे। उन्होंने की हुई माँग और राजशिष्टाचार के अनुसार चीन के प्रतिनिधि यांग जिएची ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात में जिएची ने डोकलाम से भारतीय सेना को हटाने का आवाहन किया। साथ ही इस मुद्दे को किसी दूसरे मुद्दे से नहीं जोड़ा जा सकता, ऐसा जिएची ने इशारा देने का दावा भी चीन के विदेश मंत्रालय ने किया है। डोकलाम से भारत एकतरफा पीछे हटने वाला नहीं है। चीन की सेना पीछे हटेगी तो ही भारतीय सेना पीछे हटेगी, इस बात को भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में स्पष्ट किया है। इस पर चीनने अपनी यह प्रतिक्रिया दी है।

यह दावा करते समय भारत ने डोकलाम से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाया है, यह संकेत चीन के विदेश मंत्रालय ने दिया है। १८ जून को डोकलाम में २७० भारतीय सैनिकों ने चीन की सीमा में लगभग १०० मीटर अन्दर तक घुसपैठ की और यहाँ पर सडक का निर्माण कर रहे चीन को रोका। अगले समय में लगभग ४०० भारतीय सैनिक डोकलाम में तैनात किए गए थे। इन सैनिकों ने चीन सीमा के अन्दर लगभग १८० मीटर तक घुसपैठ करके तीन तम्बू ठोके थे। जुलाई माह के आखिर तक भारत के ४० सैनिक और बुलडोजर डोकलाम में चीन की सीमा में हैं, ऐसा दावा भी उन्होने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.