भारत यात्रा में व्यापारी समझौता मुमकिन नही – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का बयान

वॉशिंग्टन – अपनी यात्रा में भारत और अमरिका का व्यापारी समझौता नही होगा, यह जानकारी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने साझा की है| भारत व्यापार के सभी मोर्चे पर अमरिका से बुरा बर्ताव करता है और इस कारण फिलहाल यह व्यापारी समझौता नही होगा| पर, अमरिका में राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद यह समझौता होगा, यह भी ट्रम्प ने कहा| व्यापारी समझौता नही हो रहा है, फिर भी ट्रम्प की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों में करीबन चार अरब डालर्स से भी अधिक बडे रक्षा समझौते होंगे, यह स्पष्ट हुआ है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की इस भारत यात्रा की तैयारी काफी पहले से हो रही थी और इस यात्रा में दोनों देशों में ज्यादा बडा व्यापारी समझौता होने की उम्मीद ना होने के दावे किए जा रहे थे| पर, पिछले कुछ दिनों से यह समझौता होना संभव नही है, यह दावा अमरिकी एवं भारतीय विश्लेषक कर रहे थे| व्यापारी विवाद दूर करने में दोनों देश असफल होने से यह समझौता नही होगा, यह दावा इन विश्लेषकों ने किया?था| इस बारे में दोनों देशों के प्रतिनिधियों में हुई बातचीत सफल नही हो सकी थी और इस कारण यह समझौता होने की उम्मीद फेल हुई, यह बात विश्लेषक कह रहे है

इस पृष्ठभूमि पर बुधवार के दिन राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्वयं ही यह करार नही होगा, यह ऐलान किया है| अपनी कडी भाषा में ट्रम्प ने भारत व्यापार के मोर्चे पर अमरिका से अच्छा बर्ताव नही करता है, यह कहकर समझौता ना होगा, यह जानकारी भी दी| नवंबर महीने में अमरिका में राष्ट्राध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद यह व्यापारी समझौता हो सकता है, यह भरोसा ट्रम्प ने व्यक्त किया| तबतक यह समझौता सुरक्षित रखा जाएगा, यह सूचक बयान अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किया है| इसी बीच व्यापारी समझौता नही होगा, फिर भी इससे भारत और अमरिका के सामरिक सहयोग पर असर नही होगा, यह भी विश्लेषकों ने कहा है|

सामरिक मोर्चे पर भारत अमरिका का अहम सहयोगी देश होगा, यह कहकर भारत की यह अहमियत अमरिका ठुकरा नही सकती, यह दावा इन विश्लेषकों ने किया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की इस यात्रा के दौरान दोनों देश करीबन . अरब डालर्स के रक्षा से संबंधित समझौते करेंगे| इसमें २४एमएच६०आरइस बहुउद्देशीय हेलिकाप्टर्स खरीद के व्यवहार का भी समावेश रहेगा| भारत अपनी नौसेना के लिए इन हेलिकाप्टर्स की खरीद कर रहा है| इसके अलावा भारतीय सेना के लिए छह अपाचे हेलिकाप्टर्स की भी खरीद होगी|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की यह भारत यात्रा यानी चुनावी प्रचार का हिस्सा होने के दावे हो रहे है| अमरिका में भारतीय का सबसे अधिक वोट प्राप्त करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इस यात्रा का इस्तेमाल करेंगे, ऐसा निरिक्षकों का कहना है| इसी वजह से व्यापारी समझौता नो होने के बावजूद इस भारत यात्रा के लिए हम बडे उत्सुक है और भारत यह मेरा काफी प्रियदेश होने का दावा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प कर रहे है, इस ओर भी यह निरिक्षक ध्यान आकर्षित कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.