भारत-अमरिका रक्षा समझौते से अस्थिरता फैलेगी – पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

इस्लामाबाद – अमरिका ने भारत को प्रगत हथियार प्रदान करने से इस क्षेत्र में अस्थिरता बनेगी, यह चिंता पाकिस्तान ने जताई है| पाकिस्तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयेशा फारुखी ने ट्रम्प की भारत यात्रा के बाद यह निवेदन जारी किया है| तालिबानअमरिका शांति समझौता करने के लिए पाकिस्तान ने बडा योगदान दिया है| ऐसा होते हुए भी पाकिस्तान के बजाए अमरिका भारत को हथियार प्रदान कर रही है, ऐसी नाराजगी पाकिस्तान के माध्यम व्यक्त कर रहे है| तभी कुछ लोगों ने इसके लिए पाकिस्तान की सरकार को फटकार लगाई है

भारत ने अमरिका से अपनी नौसेना के लिए २४एमएच६० रोमिओहेलिकॉप्टर्स खरीद ने के लिए व्यवहार किया है| साथ ही सेना के लिए छहएएच६४ईअपाचे लडाकू हेलिकॉप्टर भी भारत ने अमरिका से खरीद ने का तयर किया है| यह दोनों रक्षा व्यवहार लगभग तीन अरब डॉलर्स से भी अधिक रकम के होंगे और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने भारत यात्रा में मिली यह बडी सफलता होने का दावा किया था| अमरिका के यह हेलिकॉप्टर्स पाकिस्तान के विरोध में ही इस्तेमाल होंगे, ऐसी शिकायत पाकिस्तान के माध्यम एवं विश्लेषक कर रहे है|

अफगानिस्तान में शांति स्थापित होकर अमरिका को वहां से सेना हटाना मुमकिन हो, इसके लिए पाकिस्तान कोशिश कर रहा है| अमरिका और तालिबान के बीच शांति समझौता हो, इसके लिए पाकिस्तान ने बडा योगदान दिया है| फिर भी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पाकिस्तान की किसी भी प्रकार की सहायता करने के लिए तैयार नही है, यह प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार की हार है, यह दावा पाकिस्तानी विश्लेषक कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत और अमरिका के बीच हुए रक्षा समझौते पर आपत्ति जताई है|

अमरिका और भारत के बीच हुआ यह समझौता इस क्षेत्र को अस्थिर करनेवाला साबित होगा| भारत की आक्रामक हरकतें और नीति के बारे में हमनें पहले ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अलर्ट किया था, यह बात पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आयेशा फारुखी ने कही है| साथ ही अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने कश्मीर के मसले में मध्यस्थता करने के मुद्दे पर दिए प्रस्ताव का फारुखी ने स्वागत किया| पर, पाकिस्तान के माध्यम इस पर कडी आलोचना कर रहे है औरयह इस प्रस्ताव का इस्तेमाल अमरिका सीर्फ पाकिस्तान को नचाने के लिए कर रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.