‘अझहर’ पर की कार्रवाई के लिए भारत का चीन को आवाहन

नई दिल्ली: ‘जैश-ए-मोहम्मद’ इस आतंकी संगठन का सरगना ‘मौलाना मसूद अझहर’ के उपर कार्रवाई करने के प्रस्ताव पर रोक लगानेवाले चीन को भारत ने फिर से आवाहन किया है| चीन ने ‘अझहर’ को बचाने की अपनी भूमिका बदलनी चाहिए, ऐसा आवाहन भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है, यह जानकारी विदेश राज्यमंत्री एम. जे अकबर ने दी| संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षापरिषद में, भारत ने ‘अझहर’ पर कार्रवाई करने का प्रस्ताव पेश किया था| लेकिन चीन ने दो बार तकनीकी कारण बताकर, अझहर पर की कार्रवाई छह महीनों के लिए स्थगित कर दी है|

‘अझहर’जम्मू-कश्मीर के ‘नागरोटा’ के आतंकी हमले में भारतीय जवान शहीद हुए थे| उरी में भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले के बाद यह सबसे बड़ा हमला माना जाता है| इस हमले के पीछे ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के आतंकवादी थे, ऐसा शक है| इस संदर्भ में कुछ सबूत हाथ में लगे हैं| उपरोक्त हमले का ढाँचा ‘जैश’ के हमलों के साथ ही मिलताजुलता है, यह सामने आया है| कुछ ही दिन पहले ‘जैश’ ने भारत को धमकी दी थी| यह सब देखते हुए, पाकिस्तान से भारत के खिलाफ़ कारनामें करनेवाले इस खतरनाक आतंकी संगठन के सरगने पर सख़्त कार्रवाई करने की ज़रूरत ज़्यादातर सामने आ रही है|

इस बारे में राज्यसभा में पूछे गये सवाल पर विदेश राज्यमंत्री एम. जे अकबर ने लिखकर जवाब दिया| भारत सरकार, ‘अझहर’ के संदर्भ में चीन अपनी भूमिका बदलें, यह आवाहन कर रही है, यह जानकारी अकबर ने दी| हम आतंकवाद बदार्श्त नही कर सकते| आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, इस प्रकार की घोषणाएँ चीन ने कई बार की हैं| इसी कारण, ‘जैश’ के सरगना रहनेवाले ‘अझहर’ पर कार्रवाई करने के अनुकुल ऐसी भूमिका चीन भविष्य में अपनायेगा, यह भरोसा अकबर ने जताया|

भारत द्वारा चीन से यह आवाहन किया गया होकर, चीन से उसपर सकारात्मक प्रतिसाद की अपेक्षा जतायी जा रही है| फिर भी चीन इसपर अपनी भूमिका बदलने के लिए तैयार नहीं है, यह इससे पहले भी स्पष्ट हुआ था| तकनीकी कारण देकर चीन ने दो बार अझहर को बचाया था| मसूद अझहर पाकिस्तान में खुले आम घूम रहा है| साथ ही, सार्वजनिक सभाओं में भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है| ऐसे आतंकवादी नेता पर कार्रवाई करने का मार्ग खुला किया, तो ‘अझहर’ को खुलेआम पनाह देनेवाले पाकिस्तान के सामने की दिक्कतें बढ सकती हैं| इससे ‘पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए ‘सुरक्षित स्वर्ग’ है’ यह इल्ज़ाम सिद्ध होगा|

अपने हितसंबंधो के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करनेवाला चीन अपने नजदीक़ी दोस्तदेश को इस तरह से दिक्कत में डालने के लिए तैयार नहीं| इसी कारण, चीन अपने नकाराधिकार का गैरइस्तेमाल करते हुए अझहर पर की कार्रवाई पर रोक लगा रहा है, यह सामने आया है| इससे लिए भारत की नाराज़गी मोल लेने की भी चीन तैयार है| लेकिन खुलेआम तकनीकी कारण देते हुए चीन – ‘अझहर’ पर कार्रवाई करने के लिए नियमों का पालन करना अत्यावश्यक है, यह दावा कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.