भारत और ‘युएई’ के बीच १४ सहयोग करार संपन्न

नई दिल्ली, दि. २५ : भारत और संयुक्त अरब अमिरात (युएई) के बीच लगभग १४ सहयोग करारों पर दस्तख़त हुए होकर, उनमें सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और बाकी महत्त्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं| ‘युएई’ के प्रिन्स ‘मोहम्मद बिन झईद अल-नह्यान’ भारतयात्रा पर आने के बाद, उनकी मौजूदगी में ये समझौते संपन्न हुए| लेकिन ‘यूएई’ के भारत में होने जा रहे लगभग ७५ अरब डॉलर्स इतनी रकम के निवेश के बारे में समझौता अब तक हुआ नहीं| लेकिन इस संदर्भ की चर्चा आखिरी चरण में आयी होकर, जल्द ही यह समझौता संपन्न होगा, ऐसा भरोसा विदेशमंत्रालय के अधिकारी ने जताया है|

‘युएई’

गणतंत्रदिवस समारोह के प्रमुख अतिथि के तौर पर ‘युएई’ के प्रिन्स ‘मोहम्मद बिन झईद अल-नह्यान’ मंगलवार को भारत पहुँचे| इस साल के गणतंत्रदिवस समारोह में ‘युएई’ की सेना भी परेड करनेवाली है| इससे दोनो देशों के बीच सामरिक सहयोग दृढ होने के संकेत मिल रहे हैं| दोनो देशों के बीच करीबन १४ आपसी सहयोग करार संपन्न हुए होकर, उनमें सुरक्षा, रक्षा समेत व्यापार और ऊर्जा संदर्भ समझौते भी हैं, ऐसे कहा जाता है| ‘युएई’ यह भारत को तेल की आपूर्ति करनेवाले देशों में पाँचवे नम्बर का देश होकर, भारत में निवेश बढ़ाने के लिए दिलचस्पी दिखानेवाले देशों में ‘युएई’ को शामिल किया जा सकता है| इस पृष्ठभूमि पर, भारत और ‘युएई’ में संपन्न हुए समझौते का महत्त्व अधिक ही बढ़ गया है|

बुधवार के दिन प्रिन्स ‘मोहम्मद बिन झईद अल-नह्यान’ ने भारत के प्रधानमंत्री से भेंट करते हुए विस्तारपूर्वक बातचीत की| इसके बाद दोनो नेताओं ने प्रेस कॉन्फरन्स को संबोधित किया| ‘युएई’ यह खाडी देशों में बहुत ही महत्त्वपूर्ण देश होकर, इस कारण भारत की विदेश नीति में ‘युएई’ के साथ के सहयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री ने संयुक्त निवदेन में स्पष्ट किया| साथ ही, दोनो देशों के बीच का सहयोग एक अलग ही मुक़ाम पर जा रहा होकर, रक्षा एवं सागरी सुरक्षा के संदर्भ में दोनो देशों में संपन्न हुए सागरी सहयोग समझौते इसी बात की मिसाल दे रहे हैं, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा है| इसी के साथ, पश्‍चिमी एशियाई क्षेत्र समेत खाडी क्षेत्र के आर्थिक विकास के बारे में दोनो देशों की भूमिका एकसमान है. यह बताते हुए, भारत और ‘युएई’ के आर्थिक सहयोग का लाभ इस पूरे क्षेत्र को मिलेगा, ऐसा भरोसा दोनो नेताओं के संयुक्त निवेदन में जताया जा रहा है|

अफगानिस्तान की स्थिरता तथा विकास पर भारतीय प्रधानमंत्री और प्रिन्स ‘मोहम्मद बिन झईद अल-नह्यान’ के बीच महत्त्वपूर्ण बातचीत संपन्न होने की जानकारी इस निवेदन में दी गयी| वहीं, आतंकवाद और चरमपंथियो द्वारा निर्माण होनेवाले खतरे से लोगों की रक्षा करने के लिए सहयोग बढाने पर दोनो नेता राज़ी हुए, ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा है|

‘युएई’ में लगभग २६ लाख भारतीय नौकरी करते हैं। इस भारतीय समुदाय ने दोनो देशों के संबंध अधिक दृढ़ बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है, इसकी भी दख़ल दोनो नेताओं के संयुक्त निवदेन में ली गयी| इस भारतीय समुदाय के हितसंबंधों की रक्षा के संदर्भ में ‘युएई’ ने की कोशिशों के लिए भारतीय प्रधानमंत्री ने, प्रिन्स ‘मोहम्मद बिन झईद अल-नह्यान’ का शुक्रिया अदा किया| अबुधाबी में भारतीयों के लिए मंदिर के निर्माण के लिए ‘युएई’ ने इजाज़त दी, इसके लिए भी प्रधानमंत्री ने इस समय प्रिन्स ‘मोहम्मद बिन झईद अल-नह्यान’ की सराहना की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.