भारत पाकिस्तान के अस्थिरता का फायदा उठा रहा है – परवेज मुशर्रफ का आरोप

लंडन: पाकिस्तान में अस्थिरता फैली है और इस अस्थिरता का भारत फायदा ले रहा है, ऐसा आरोप पाकिस्तान के भूतपूर्व हुकुमशाह परवेज मुशर्रफ ने किया है। मुशर्रफ जैसे भारत द्वेष करनेवालों के पाकिस्तान में बने गट पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत अन्य शहरों में ३ हफ्तो से शुरु प्रदर्शन के लिए भारत को जिम्मेदार मान रहे है।

परवेज मुशर्रफ, अस्थिरता, भारत, पाकिस्तान, हुकुमशाह, आरोप, इस्लामाबाद, अफगानिस्तान

पाकिस्तान में फिलहाल अस्थिरता फैली है। कुछ देश उसका फायदा उठा रहे हैं। विशेष रूप से भारत पाकिस्तान के इस परिस्थिति का लाभ ले रहा है, ऐसा आरोप मुशर्रफ ने किया है। पाकिस्तान की सरकार एवं अन्य संस्था मैं एकता नहीं है, इसका भारत फायदा उठाते हुए पाकिस्तान का नुकसान कर रहा है। तथा इसके लिए भारत अफगानिस्तान का उपयोग करने का मुशर्रफ का दावा है। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन शुरू है। धार्मिक वजह से शुरू इस प्रदर्शन पर पाकिस्तान की सरकारने नजर अंदाज किया और उसकी वजह से लगभग २००० प्रदर्शन कर्ताओं ने पाकिस्तान की राजधानी को गतिरोध किया था।

यह मामला जटिल होने के बाद पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदर्शनकर्ताओं पर कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। रक्षा यंत्रणाओं ने इन प्रदर्शनकार्ताओं पर किये कारवाई का प्रभाव पाकिस्तान के अन्य शहरों पर उमड़ा है और वहां भी प्रदर्शन शुरू हुआ है। यह मामला दबाने का प्रयत्न पाकिस्तान ने किया है और प्रसार माध्यमों पर प्रतिबंध जारी करके पाकिस्तानी सरकार खबरें दबा रहे हैं। पाकिस्तान के कई शहरों में केबल कनेक्शन तोड़े गए हैं और पाकिस्तान के माध्यम इस पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

देश में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी जनता तक पहुंचायी नहीं जा रही, ऐसी पाकिस्तान के माध्यमों ने शिकायत की है। इन प्रदर्शनकर्ताओं का भारत से संबंध होने का गैर जिम्मेदाराना आरोप पाकिस्तान के अंतर्गत रक्षामंत्री ने किया था। उस समय सरकार से तीव्र मतभेद होनेवाले पाकिस्तानी लष्कर इस मामले की तरफ शांति से देखने का दावा किया जा रहा है। यह प्रदर्शन तोड़ने के लिए एवं कानून और सुव्यवस्था प्रस्थापित करने पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने लष्कर प्रमुख से चर्चा करने का प्रयत्न किया था। पर पाकिस्तानी लष्कर प्रमुखने उसपर इंकार जताया है।

इसकी वजह से पाकिस्तानी लष्कर एवं सरकार में दूरी बढ़ने की बात स्पष्ट हो रही है। पर इन सारी समस्याओं के लिए भारत जिम्मेदार होने का आरोप करने की परंपरा पाकिस्तान के माध्यम एवं भारत का द्वेश करने वाले विश्लेषक निभा रहे हैं। भूतपूर्व हुकुमशाह परवेज मुशर्रफ ने इसी परंपरा का पालन करने की बात दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.