पाकिस्तान के आतंकी अड्डों पर भारत ने किए जोरदार हमलें – आतंकियों समेत पाकिस्तानी सेना का बडा नुकसान होने के संकेत

नई दिल्ली/श्रीनगर – पीओके से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश करनेवाले आतंकियों पर भारतीय सेना ने जोरदार हमलें शुरू किए है| शनिवार की रात से शुरू हुए इन हमलों में आतंकियों के अड्डे तबाह हुए है और इस दौरान आतंकियों समेत पाकिस्तान के सैनिक भी मारे जाने की खबरें प्राप्त हो रही है| सेनाप्रमुख जनरल बीपिन रावत ने इन हमलों की जानकारी देकर ‘पीओके’ में आतंकियों के तीन अड्डे भारतीय सेना ने तबाह करने की जानकारी दी| इन हमलों में छह से दस पाकिस्तानी सैनिक मारे जाने की बात भी सेनाप्रमुख ने कही है| पर, ढेर हुए आतंकी और पाकिस्तानी सैनिकों की संख्या इससे भी कई अधिक होने का दावा माध्यम कर रहे है| भारतीय सेना का यह हमला हमला बालाकोट एवं सर्जिकल स्ट्राईक से भी बडा होने की चर्चा है|

शनिवार की रात जम्मू-कश्मीर के तंगधर सेक्टर में पाकिस्तानी सेनाने गोलीबारी शुरू करके भारत को उकसाया| इस गोलीबारी में भारत के दो सैनिक शहीद हुए| इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी को जोरदार प्रत्युत्तर दिया| आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने यह गोलीबारी शुरू की थी| इसे जवाब देते समय भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ रोककर पाकिस्तान की साजीश नाकाम की|

भारतीय सेना ने लंबी दूरी की तोंपों से हमला करके ‘पीओके’ की ‘लिपा वैली’ में बने आतंकियों के अड्डों को लक्ष्य किया| इन चार अड्डों में से ३ अड्डे पूरी तरह से तबाह हुए है| वही, चौथी अड्डे पर काफी बडी संख्या में जान का नुकसान हुआ है| माध्यमों ने हमलों के ठिकानों से उठने वाला धुंवा स्पष्ट तौर पर दिखाया है| इसीसे पाकिस्तान की सेना और आतंकियों का इन हमलों में काफी बडा नुकसान होने की बात स्पष्ट दिख रही है|

पाकिस्तान के करीबन छह से दस सैनिक भी इन हमलों में मारे जाने की जानकारी सेनाप्रमुख बिपीन रावत ने दी| इसके अलावा इन हमलों के बाद काफी समय तक पाकिस्तानी सेना ‘रेडिओ सायलन्स’ स्थिति में थी, यह सूचक विधान भी सेनाप्रमुख ने किया है| काफी समत तक पाकिस्तान के सैनिक मोबाईल फोन पर भी बात नही कर सके, यह बात पाकिस्तानी सेना का काफी बडा नुकसान हुआ है, यह साबित कर रही है, यह दावा सेनाप्रमुख जनरल रावत ने किया| भारतीय वृत्तसंस्थाओं ने भी भारतीय सेना का हमला बालाकोट और सर्जिकल स्ट्राईक से भी काफी बडा होने का दावा किया है| एक अड्डे पर करीबन बीस से अधिक आतंकी होते है, यह बात ध्यान में रखें तो भारतीय सेना के इस हमलें में मारे गए आतंकियों की संख्या काफी बडी होने की बात पर माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे है|

इस दौरान बोलते समय पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंक फैला रहा है और पाकिस्तान के हस्तक यहां पर आम नागरिकों को धमका रहे है, यह आरोप भी किया गया है| जम्मू-कश्मीर में फिर से खूनखराबा करने के लिए पाकिस्तान की सेना आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए कडी कोशिश कर रही है| इसी लिए भारतीय सेना ने आतंकियों पर यह हमला किया| अब भारतीय सेना यह कार्रवाई बंद नही करेगी, पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा, यह इशारा सेनाप्रमुख ने दिया है|

यह कार्रवाई बंद नही होगी, आगे भी पाकिस्तान को सबक सीखाने के लिए भारतीय सेना हमलें करती रहेगी, ऐसा सेनाप्रमुख ने कहा| वही, दुसरी ओर इस संघर्ष में भारत के नौ सैनिक मारे जाने का दावा पाकिस्तान ने किया है| पाकिस्तान के माध्यम भी अपनी सेना के दावे का समर्थन कर रहे है| पर, पीओके में भारतीय सेना के हमलों का असर दिखाई देने लगा है| इसके वीडियो और फोटो भी प्रसिद्ध हुए है| इस वजह से इस बार भारत के विरोध में दुष्प्रचार करना पाकिस्तानी सेना एवं माध्यमों के लिए कठिन होता दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.