प्रधानमंत्री के स्पेन दौरे में भारत और स्पेन के बीच सात सहयोग समझौतें संपन्न

माद्रिद, दि. ३१ : ‘भारत में मूलभूत सुविधा, ऊर्जा, रक्षा और पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने के लिए सबसे अच्छा समय है| स्पेन के कंपनियों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए’ ऐसा आवाहन स्पेन यात्रा पर आए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया| जर्मनी के बाद स्पेन में दाखिल होनेवाले प्रधानमंत्री मोदी के मौजूदगी में भारत और स्पेन के बीच सात समझौतें संपन्न हुए हैं|

भारत और स्पेनदोनो देशों के बीच हुए इन सहयोग समझौतों में सायबर सुरक्षा, ऊर्जा, नागरी उड्डयन जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं| फिलहाल भारत में कई स्पॅनिश कंपनियाँ कार्यरत हैं| लेकिन आनेवाले समय में उनकी तादात बढ़नी चाहिए, क्योंकि भारत बड़ी तेज़ी से आर्थिक प्रगती कर रहा है| इस प्रगती का लाभ उठाने के लिए, भारत की मूलभूत सुविधाएँ, ऊर्जा, रक्षा और पर्यटन क्षेत्र में निवेश का सबसे अच्छा अवसर है और इस अवसर को स्पेन की कंपनियाँ हाथ से न जाने देंगी, ऐसी उम्मीद इस समय भारतीय प्रधानमंत्री ने जताई|

सायबर सुरक्षा, सागरी सुरक्षा और रक्षा जैसे, सामरिक दृष्टि से अहम साबित होनेवाले क्षेत्रों में भारत और स्पेन का सहयोग अधिक व्यापक होना चाहिए, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने इस समय कहा| उसी समय, ‘भारत में विदेशी निवेश का स्वागत किया जा रहा है| विदेशी कंपनियों को सही माहौल मिलें इसके लिए मैं खुद कोशिश कर रहा हूँ, ऐसा भरोसा प्रधानमंत्री ने स्पेन के निवेशकों को दिलाया|

युरोपीय महासंघ में से स्पेन भारत का सातवें स्थान का व्यापारी साझेदार देश है| उभय देशों में ५.२७ अरब डॉलर्स का वार्षिक व्यापार होता है|  आनेवाले समय में यह व्यापार अधिक बढेगा, ऐसे संकेत दिख रहे हैं| प्रधानमंत्री मोदी स्पेन की यात्रा पूरी करके रशिया की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं| प्रधानमंत्री की इस रशिया यात्रा की ओर पूरी दुनिया के निरीक्षकों का ध्यान लगा हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.