‘भारत पाकिस्तान की बदनामी कर रहा है’ : पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय का इल्ज़ाम

नई दिल्ली/इस्लामाबाद, दि. २५ (पीटीआय) – ‘भारत के सर्वोच्च नेतृत्व ने पाकिस्तान की बदनामी करने के लिए मुहिम छेडी है| यह बहुत ही खेदजनक है| उरी में हुए हमले के सिलसिले में भारत ने पाकिस्तान के उपर लगाए इल्ज़ाम बेबुनियाद हैं’, ऐसा पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने कहा है| साथ ही, कश्मीर मसले पर से दुनिया का ध्यान दूसरी ओर आकर्षित करने के लिए भारत ने पाकिस्तान की बदनामी की मुहिम छेड़ी है, ऐसा दोषारोपण पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफीस झकारिया ने किया है|

भारतशनिवार को केरल के कोझीकोड में एक खुली सभा को संबोधित करते समय और रविवार को ‘आकाशवाणी’ पर अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बात करते समय भारत के प्रधानमंत्री ने, पाकिस्तान की आतंकवादी नीति की कड़ी आलोचना की थी| भारत दुनिया भर में ‘सॉफ्टवेअर’ की निर्यात करता है; वहीं, पाकिस्तान दुनिया भर में आतंकवाद की निर्यात करता है| दुनिया में कहीं भी आतंकी हमला होता है, तो उस हमले का पाकिस्तान के साथ कोई ना कोई संबंध ज़रूर होता है| उस हमले में शामिल रहनेवाले आतंकी या तो हमले से पहले पाकिस्तान से ही आते हैं, या फिर पाकिस्तान में आश्रय लेते है| ओसामा बिन लादेन भी पाकिस्तान से ही मिला था, ऐसी कड़ी आलोचना प्रधानमंत्री मोदी ने की है| साथ ही, भारत के पास कश्मीर की माँग करनेवाले पाकिस्तान को बलुचिस्तान, सिंध और पख्तून ये इलाक़े सँभाले नहीं जातें, इस बात की ओर पाकिस्तानी जनता ने ध्यान देना चाहिए, ऐसा आवाहन भारत के प्रधानमंत्री ने किया था|

भारत के साथ हज़ारों साल तक युद्ध करने की भाषा बोलनेवाले पाकिस्तानी नेताओं का नामोनिशान तक आज नहीं मिल रहा, इसकी याद प्रधानमंत्री मोदी ने दिलाई| साथ ही, पाकिस्तान ने गरीबी, कुपोषितता दूर करने के लिए जंग छेड़नी चाहिए, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था| लेकिन चाहे कुछ भी हो जाए, भारत उरी में हुआ आतंकी हमला कभी भी नहीं भूलेगा, ऐसा भी प्रधानमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा| आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को घेरकर उसे एकाकी बनाये बिना भारत चूप नहीं बैठेगा, ऐसी चेतावनी भी प्रधानमंत्री ने दी| उनके इस चेतावनी के बाद पाकिस्तान से तीव्र प्रतिक्रियाएँ आने लगी हैं|

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नफीस झकारिया ने, भारत का सर्वोच्च नेतृत्व पाकिस्तान की बदनामी कर रहा है, ऐसा कहते हुए, अपने देश पर बेबुनियाद इल्जाम लगा रहे हैं, ऐसा इल्ज़ाम लगाया है| यह बडी ही दुखदायी घटना है, ऐसा कहते हुए, कश्मीर मसले से ध्यान दूसरी ओर खींचने के लिए भारत इन कोशिशों में उलझा हुआ है, ऐसा दावा झकारिया ने किया| उसी समय, पाकिस्तान की मिडिया कह रही है कि भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के सामने कड़ी चुनौती रखी है| यह भाषण उक़सानेवाला होकर, यह जंग की भाषा दोनों देशों में संघर्ष भड़कायेगी, ऐसा डर पाकिस्तानी मिडिया जता रही है| साथ ही, यदि भारत हमला करता है, तो क्या पाकिस्तान इन हमलों का जवाब दे सकता है, ऐसा सवाल पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक उठा रहे हैं| जंग के आसार दिखने की वजह से पाकिस्तान के शेअर बाजार में बडी गिरावट दिखाई दी होने की ख़बर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.