पाकिस्तान की उकसाने वाली कार्यवाहियों का भारत से निषेध

नवी दिल्ली: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ‘गुरूद्वारा नानकाना साहिब’ और ‘गुरूद्वारा सच्चा सौदा’ की यात्रा करने पहुंचे भारतीय उच्चायुक्तालय के अधिकारियों को पाकिस्तानने प्रवेश देने से इन्कार किया है| भारत से वहां पहुंचे सिख यात्रियों की भेंट लेने की भारतीय राजनीतिक अधिकारियों को इजाजत देने से भी पाकिस्तानने इन्कार किया| इस के बाद भारत ने राजनीतिक स्तर पर इस घटना का कडे शब्दों में निषेध किया है| साथ ही पाकिस्तान के कर्तारपूर में स्वतंत्र खलिस्तान के फलक लगाने की गतिविधी संज्ञान लेकर इस मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को कडे शब्दों में सुनाया है|

पाकिस्तान, उकसाने, कार्यवाहियों, भारत, निषेध‘गुरूद्वारा नानकाना साहिब’ और ‘गुरूद्वारा सच्चा सौदा’ की यात्रा करने का अवसर भारत के सिख धर्मियों को प्राप्त हो, इस लिये ‘गुरूदासपूर’ से ‘कर्तारपूर’ कॉरिडॉर विकसित करने का निर्णय हुआ है| केंद्रीय मंत्रिमंडल के बैठक में यह निर्णय लिया हुआ है| पाकिस्तान ने इस निर्णय का स्वागत किया है और भारत से पहुंचने वाले सिख धर्मियों का पाकिस्तान में स्वागत होगा, यह भी पाकिस्तान ने कहा था| यह दावे हो रहे है, तभी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कर्तारपूर में ‘खलिस्तानी’ अलगाववादियों ने भारत के विदोश में पोस्टरबाजी करने की बात उजागर हुई थी| इस के पिछे पाकिस्तान की उकसाने वाली नीति ही है, यह बात छिपी नही है| इस के बाद पाकिस्तान में नियुक्त भारतीय राजनीतिक अधिकारियों को ‘गुरूद्वारा नानकाना साहिब’ और ‘गुरूद्वारा सच्चा सौदा’ की यात्रा करने की इजाजत देने से पाकिस्तान ने इन्कार किया|

इन अधिकारियों को आप यहां से निकल कर वापस लौटे, यह आदेश पाकिस्तानी यंत्रणाओं से उन्हें प्राप्त हुए थए| यहां पहुंचे भारतीय यात्रेकरूओं की भेंट लेने की इजाजत भी भारतीय अधिकारियों को देने से पाकिस्तान ने मना किया| भारत में रिलीज हुए एक फिल्म से सिख धर्मियों की भावनाओं को ठेंच पहुंची है, यह दावा करके इसी लिये भारतीय राजनीतिक अधिकारियों को यहां खतरा संभव सकता है, यह कारण बताकर पाकिस्तान ने भारतीय अधिकारियों को इन जगहों पर जाने की अनुमती देने से इन्कार किया| जून महिने में भी पाकिस्तान ने भारतीय राजनीतिक अधिकारियों को इन जगहों पर जाने से इन्कार किया था|

भारत ने राजनीतिक स्तर पर इस घटना पर पाकिस्तान को प्रश्‍न किया है| भारत में धार्मिक पर्यटन के लिये आ रहे पाकिस्तानी नागरिकों से भेंट करने की अनुमती नवी दिल्ली में नियुक्त पाकिस्तान के राजनीतिक अधिकारियों को दी जाती है| लेकिन पाकिस्तान इस राजनीतिक शिष्टाचार का पालन करता नही है, इस ओर भारत ने ध्यान आकर्षित किया है|

‘गुरूद्वारा नानकाना साहिब’ और ‘गुरूद्वारा सच्चा सौदा’ को भेंट देने पहुंचे भारतीय राजनीतिक अधिकारियों के अधिकारों की पाकिस्तान ने अवहेलना की है, यह आरोप करके भारतने निषेध किया है| साथ ही पाकिस्तान जानबूझ कर सामाजिक तेढ बढाने की कोशिष कर रहा है, यह आरोप भी भारत ने किया है| इसके अलावा कर्तारपूर में खलिस्तान समर्थकों को भारत के विरोध में पोस्टर्स लगाने के लिये अनुमती भी पाकिस्तान ने देने से भारत ने चिंता व्यक्त की है| १९७२ में हुआ शिमला करार और १९९९ के लाहोर समझौते के अनुसार अपने देश में शुरू भारत विरोधी गतिविधीयां पर रोक लगाएंगे, यह पाकिस्तान ने स्वीकारा था| इसकी याद दिला कर भारत ने पाकिस्तान को इन समझौतों का पालन करे, ऐसा कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.