‘मिशन शक्ति’ से भारत चीन की बराबरी नही कर सकेगा – चीन के सरकारी माध्यमों का दावा

बीजिंग – ‘हमने उपग्रह नष्ट करने की क्षमता प्राप्त करने से हम चीन की बराबरी कर सकते है, इस भ्रम में भारत ना रहे| चीन ने दशक पहले ही यह परीक्षण किया था और भारत का यह कार्यक्रम चीन की तुलना में अभी भी बाल अवस्था में है’, ऐसा इशारा चीन के सरकार माध्यमों ने भारत को दी है| साथ ही चीन की उपग्रह विरोधी परीक्षण पर बडी आक्रामकता के साथ आलोचना करनेवाले पश्‍चिमी देश भारत की परीक्षण पर आलोचना करने से दूर रहे है| यह दोगला पन साबित होता है, यह ईर्ष्या से भरा वक्तव्य भी चीन की सरकारी माध्यमों ने व्यक्त की है|

‘मिशन शक्ति’ की सफलता के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने भारत ‘अंतरिक्ष शक्ति’ बनने का ऐलान करके देशवासियों का अभिनंदन किया था| दुनियाभर की प्रमुख वृत्तसंस्थाओं ने भी भारत ने काफी अहम क्षमता प्राप्त करने की बात स्वीकार की है| इस वजह से अमरिका, रशिया और चीन इन देशों के बाद भारत उपग्रह नष्ट करने की क्षमता प्राप्त करनेवाला चौथा देश बना है, यह चर्चा शुरू होते ही इस पर चीन के अधिकृत स्तर से काफी सावधानी से प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी| अंतरिक्ष में हमेशा शांति बरकरार रहे, इसका ध्यान शबी देश रखे, यह आदर्शवादी भूमिका अपनाकर चीन ने इस विषय पर भारत पर आलोचना करने से दूरी रखी थी| लेकिन, चीन की असल भूमिका इस देश के सरकारी माध्यम से व्यक्त होती रहती है| उम्मीद के नुसार ‘मिशन शक्ति’ पर चीन की सरकारी माध्यमों ने जोरों से आलोचना की है|

चीन की तुलना में भारत का यह कार्यक्रम बाल अवस्था में है और भारतीय अतिरेकी राष्ट्रवाद का पुरस्कार करना बंद करे, ऐसा ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने डटकर कहा है| साथ ही चीन के माध्यमों ने इस विषय पर पश्‍चिमी देशों को भी लक्ष्य किया है| वर्ष २००७ में चीन ने अपना नाकाम हुआ उपग्रह नष्ट करके खलबली मचाई थी| उसके बाद प्रमुख देशों ने और अंतरराष्ट्रीय माध्यम सृष्टी ने चीन पर कडी आलोचना की है| चीन अंतरिक्ष का लष्करीकरण कर रहा है और इस गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बना है, यह दावा माध्यमों ने किया था|

उस दौरान चीन पर हुई इस आलोचना का दाखिला देकर भारत ने किए परीक्षण पर पश्‍चिमी देश आलोचना कर नही रहे है, इस ओर चीन के माध्यमों ने ध्यान आकर्षित किया है| यह पश्‍चिमी देशों के दोगलेपन का हिस्सा साबित होता है, यह आरोप भी चीन के माध्यमों ने रखा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.