भारत के रक्षा विषयक खरीदारी ने दक्षिण आशिया में असंतुलन – पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष की चिंता

इस्लामाबाद – भारत खरीदारी कर रहे घातक शस्त्रास्त्र की वजह से दक्षिण आशिया में सामरिक संतुलन ढलने की चिंता पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष आरिफ अल्वी ने व्यक्त की है। तथा नियम तोड़कर कई देशों से भारत को अति प्रगत परमाणु तंत्रज्ञान प्रदान हो रहा है। जिसकी वजह से दक्षिण आशिया में परिस्थिति अधिक जटिल बन रही है, ऐसा दावा अल्वी ने किया है। सीधे तौर पर उल्लेख नहीं किया है, फिर भी भारत को प्रगत रक्षा विशेषक तंत्रज्ञान एवं शस्त्रास्त्र प्रदान करने वाले अमरिका, रशिया, फ्रान्स इन देशों पर पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष नाराजगी व्यक्त करते दिखाई दे रहे हैं।

दक्षिण आशिया, असंतुलन, आरिफ अल्वी, राफाएल विमान, शस्त्रास्त्र, खरीदारी, भारत, पाकिस्तान, सर्जिकल स्ट्राइकभारत फ्रान्स से राफाएल विमानों की खरीदारी कर रहा है। इन अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के समावेश की वजह से भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता बड़ी तादाद में बढ़ रही है। भारत ने रशिया से एस-४०० इस हवाई सुरक्षा यंत्रणा की खरीदारी का करार किया है। यह हवाई सुरक्षा यंत्रणा भेदने की क्षमता पाकिस्तान के पास नहीं है। जिसकी वजह से ऊपरी स्तर पर हवाई सुरक्षा यंत्रणा बचावात्मक होने की बात दिखाई दे रही है, पर उसका विपरीत परिणाम पाकिस्तान पर होने का दावा इस देश के सामरिक विश्लेषक कर रहे हैं। दुसरे शब्दों में भारत ने आगे चलकर पाकिस्तान पर हमला किया और उसे प्रत्युत्तर देने के लिए पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमला करने पर भारत को मिल रहे एस-४०० सुरक्षा कवच पाकिस्तान भेद नहीं सकता ऐसी चिंता पाकिस्तान के विश्लेषक व्यक्त कर रहे है।

भारत खरीदारी कर रहे घातक शस्त्रास्त्र की वजह से दक्षिण आशिया में सामरिक संतुलन ढलने की बात कहकर इस पर पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अल्वी ने तीव्र चिंता व्यक्त की है। पाकिस्तान अपने भूभाग का रक्षा करने के लिए सक्षम है, ऐसा कहकर इस बारे में किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए, ऐसा आगे अल्वी ने कहा है। पर फिर भी भारत के बढ़ते क्षमता की वजह से पाकिस्तान की चिंता में बढ़ोतरी होने की बात अल्वी ने मंजूर की है। तथा कई देश नियमों में अपवाद करके भारत को परमाणु तंत्रज्ञान एवं अत्याधुनिक साहित्य प्रदान कर रहे है और इसकी वजह से परिस्थिति अधिक गंभीर बनने का दावा राष्ट्राध्यक्ष अल्वी ने किया है।

पाकिस्तान को भारत से उत्तम संबंध चाहिए। इसके लिए पाकिस्तान ने समय समय पर भारत से चर्चा करने के लिए प्रस्ताव दिया था। पर पाकिस्तान ने दिये प्रस्ताव को भारत ने युद्धखोरी से उत्तर दिया है। भारत सर्जिकल स्ट्राइक की भाषा कर रहा है, यह बात चिंताजनक है। पर सर्जिकल स्ट्राइक करके मर्यादित युद्ध खेला जा सकता है, इस भ्रम में न रहे ऐसी चेतावनी पाकिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.