अमरिकी सांसद की भारत ने की आलोचना

नई दिल्ली – पाकिस्तान की यात्रा करके पाकिस्तान के कब्ज़ेवाले कश्मीर (पीओके) पहुँचे अमरिकी कांग्रेस के सदस्य इलहान ओमर का भारत ने निषेध किया है| ‘पीओके’ पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्ज़ा किया हुआ भारत का क्षेत्र है| ऐसे क्षेत्र में अमरिकी कांग्रेस सदस्य का दौरा अवैध बात है| भारत इसका निषेध दर्ज़ कर रहा है, इन शब्दों में विदेश मंत्रालय ने अपने देश की भूमिका रखी|

india-criticise-us-parliament-membersअमरिकी सांसद इलहान ओमर भारत का द्वेष करने के लिए प्रसिद्ध हैं| उनकी पीओके यात्रा पर चुनिंदा शब्दों में भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आलोचना की| अपने देश में संकुचित राजनीती कर रही इलहान ओमर को लेकर हम ज्यादा बयान करने की इच्छा नहीं रखते, लेकिन उन्होंने पीओके की यात्रा करना भारत के अधिकारों का उल्लंघन है| पीओके भारत का पाकिस्तान ने हथियाया हुआ क्षेत्र है और इस क्षेत्र का अमरिकी कांग्रेस सदस्य का दौरा अवैध बात है| इसी वजह से भारत इसका स्पष्ट शब्दों में निषेध दर्ज़ कर रहा है, ऐसा बागची ने कहा|

इसी बीच, इलहान ओमर ने पाकिस्तान का दौरा करके पूर्व प्रधानमंत्री इम्रान खान से मुलाकात की| अमरीका को कोसकर अपनी सरकार अमरीका के इशारों से गिरायी गई, यह आरोप इम्रान खान लगा रहे हैं| ऐसी स्थिति में इलहान ओमर ने इम्रान खान से मुलाकात की| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से पहले उन्होंने इम्रान खान से मुलाकात करना ध्यान आकर्षित कर रहा है| पाकिस्तान के माध्यमों ने इसका संज्ञान लिया है|

साल २०१९ में इलहान ओमर ने कश्मीर मुद्दे पर भारत की कड़ी आलोचना की थी| कश्मीर में भारत मानव अधिकारों का हनन कर रहा है, यह आरोप भी ओमर ने लगाया था| जम्मू-कश्मीर में भारत क्या कर रहा है, इसकी जॉंच करने की अनुमति दी जाए, यह मॉंग भी ओमर ने की थी| भारत ने स्पष्ट शब्दों में यह मॉंग खारिज की थी| जम्मू-कश्मीर के कथित मानव अधिकारों के हनन के मामलों को उठानेवालों को पीओके की जनता के मानव अधिकारों की चिंता नहीं है, ऐसी आलोचना भारतीय कूटनीतिज्ञों ने की थी| तभी, आतंकवाद का पुरस्कार कर रहे पाकिस्तान में मानव अधिकार को पैरों तले रौंदा जाता है, इस पर ओमर अधिक ध्यान दे, ऐसी फटार भारतीय विश्‍लेषकों ने लगायी थी| 

Leave a Reply

Your email address will not be published.