चीन से जुडे सीमा क्षेत्र में भारत ने पूरा किया २,३०० किलोमीटर रास्तों का काम

नई दिल्ली – भारत ने चीन के निकट की नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर २,३०० किलोमीटर दूरी के रास्तों का निर्माण कार्य पूरा किया है| यह रास्तें सामरिक नजरिए से काफी अहम होने की जानकारी रक्षा राज्यमंत्री श्रीपाद नाईक ने राज्यसभा में रखी|

‘बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन’ (बीआरओ) ने चीन की सीमा के निकट इन २,३०० किलोमीटर दूरी के रास्तों का निर्माण कार्य पूरा किया है| ‘बीआरओ’ ने वर्ष २०१८ से २०२३ तक चीन की सीमा के निकट रास्तों का एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कार्य पूरा करने की चुनौती स्वीकारी है| इसके तहेत अबतक इस क्षेत्र में १४,५४५ किलोमीटर दूरी के कुल २७२ रास्तों का निर्माण काय पूरा हुआ है| इनमें से६१ रास्ते सामरिक नजरिए से काफी अहम है|

‘बीआरओ’ से हो रहे निर्माण कार्य के कारण भारत-चीन सीमा के नजदिकी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ है| इस वजह से सीमा के नजदिकी क्षेत्र में यातायात और अन्य सुविधा उपलब्ध हो सकी है| इस निर्माण कार्य का ईशान्य के राज्यों को भी लाभ हुआ है| इसमें सबसे अहम बात यही है की इस निर्माण कार्य के साथ ही भारती सेना को सीमा पर तेजी के साथ गतिविधियां करना मुमकिन होगा और इससे भारत की संरक्षण सिद्धता में बढोतरी होगी|

चीन ने भारतीय सीमा के निकट होनेवाले अपने क्षेत्र में बडी संख्या में बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शुरू किया है| इस वजह से चीन काफी कम समय में भारत की सीमा तक एक लाख सैनिक तैनात कर सकता है| इस वजह से चीन को प्रत्युत्तर देने के लिए भारत को भी अपने चीन की सीमा के निकट के क्षेत्र में यातायात और अन्य सुविधा बढाना जरूरी हुआ था| इसके नुसार भारत ने सीमा क्षेत्र में कई निर्माण कार्य शुरू किए थे| इसके लिए जरूरी आर्थिक प्रावधान भी किए गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.