अफ़गानिस्तान के हेरात में भारत ने लड़कियों के लिए किया २ स्कूलों का निर्माण

काबुल – अफ़गानिस्तान के हेरात में भारत ने लड़कियों के लिए दो स्कूलों का निर्माण किया है। गुरूवार के दिन इन दोनों स्कूलों का उद्घाटन समारोह होने की जानकारी अफ़गानिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने साझा की। इन स्कूलों में करीबन दस हज़ार छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करना संभव होगा। भारत सरकार के ‘हायइम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ (एचआयसीडीपी) के तहत इन दोनों स्कूलों का निर्माण किया गया है।

Afghanistan-girls-schoolवर्ष २००१ में अफ़गानिस्तान में लोगों की चुनी सरकार गठित होने के बाद भारत ने ‘एचआयसीडीपी’ उपक्रम की शुरूआत की थी। इस ‘एचआयसीडीपी’ के तहत भारत ने अब तक अफ़गानिस्तान में ५५० प्रकल्पों का निर्माण किया है। नए निर्माण किए गए स्कूल इसी प्रकल्प का हिस्सा हैं। इन स्कूलों के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की थी, ऐसा कहा जा रहा है।

दो वर्ष पहले अफ़गानिस्तान के हेरात की सांसद नहिद फरिदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। उस समय हेरात की ६० प्रतिशत लड़कियां तंबू एवं खुले आसमान के नीचे शिक्षा प्राप्त करती हैं, यह जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से साझा की थी। साथ ही भारत यहां पर स्कूलों का निर्माण करने के लिए सहायता करे, यह बिनती भी उन्होंने प्रधानमंत्री से की थी। इस पर भारत सरकार ने तुरंत हेरात में लड़कियों के स्कूलों का निर्माण करने के लिए सहयोग किया, यह कहकर फरिदा ने भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।

अफ़गानिस्तान में जारी संघर्ष की वजह से और तालिबान का लड़कियों की शिक्षा के लिए विरोध होने से इस देश की लड़कियां शिक्षा से दूर रही थीं। लड़कियों की सुरक्षा के लिए और ड़र के कारण उनके माता-पिता अपनी लड़कियों को स्कूल में नहीं भेज रहे थे। लेकिन, अब इस देश की स्थिति में बदलाव हो रहा है। लड़कियां शिक्षा के लिए घरों से बाहर निकल रही हैं, यह बात संतोषजनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.