कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों में बढोतरी

नवी दिल्ली/इस्लामाबाद – धारा ३७० के मसले पर आक्रामक प्रचार मुहीम शुरू करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मुश्किलों में डालने का पाकिस्तान ने देखा सपना टूट चुका है| उल्टा इस वजह से अपनी ही मुश्किल होने की बात ध्यान में आने पर पाकिस्तान ने अब राजनयिक कोशिशें छोडकर लष्करी गतिविधियां शुरू की है| लद्दाख के निकट स्कर्डू हवाई अड्डे पर पाकिस्तान ने भारतीय लष्करी यातायात करने के लिए उपयुक्त तीन विमान तैनात किए है| साथ ही कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर लंबी दूरी की तोंप और सैनिकों की संख्या बढाकर पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है|

दुनिया के सभी प्रमुख देशों ने धारा ३७० के मसले पर भारत पर आलोचना करने से दूर रह कर पाकिस्तान की उम्मीद तोडी है| इस वजह से पश्‍चिमी समाचार पत्रों में प्रसिद्ध हुए भारत विरोधी लेख पर समाधान करने के अलावा पाकिस्तान के हाथ में अन्य कुछ बचा नही है| राजनयिक स्तर पर मिली यह नाकामयाबी हजम करना पाकिस्तान की सरकार और इस सरकार को सलाह देनेवाले विश्‍लेषकों को कठिन हो रहा है| इसी लिए राजनयिक कोशिशों के साथ ही अब पाकिस्तान लष्करी गतिविधियां बढाकर भारत को चेतवनी दे, यह सलाह इन विश्‍लेषकों ने प्रधानमंत्री इम्रान खा की सरकार को दी थी| कम से कम इस कारण भारत जम्मू-कश्मीर की जनता पर हो रहे अत्याचार कम करेगा, यह अंदाजा इन विश्‍लेषकों ने रखा था|

इसके नुसार पाकिस्तानी सेना ने पिछले दो दिनों से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सीमा के निकट अपनी गतिविधियों में बढोतरी की है| पाकिस्तानी वायुसेना के विमान इन जगहों पर उडान भर रहे है और स्कार्डू के दिए जा रहे सामान में बडी बढोतरी की गई है| पाकिस्तानी वायुसेा के विमान इसी जगह पर उडान भर रहे है और इस हवाई अड्डे पर पाकिस्तान ने चीन के ‘जेएफ-१७’ लडाकू विमान भी शामिल है| साथ ही कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर लंबी दूरी के तोंप भी पाकिस्तान ने कया था| साथ ही इस जगह पर पाकिस्तान ने अपने सैनिकों की तैनाती काफी बढाई है, यह जानकारी प्राप्त हो रही है|

यह गतिविधियां शुरू होते हुए जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर केरन, गुरेज और मछिल में पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का भंग करके बडा हमलां किया है| लेकिन, सतर्क भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के इस हमलें पर सटिक जवाब दिया| इन हमलों के साथ ही पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पहले कभी देखा नही था, इतनी गोलिबारी और तोपों का हमला होने की जानकारी स्थानिय लोगों ने दी| साथ ही इस संघर्ष में पाकिस्तान की भारी हानि हो रही है और अबतक पाकिस्तान को अपने २० सैनिक खोने पडे है, यह जानकारी स्थानियों ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.