भारतीय सेना में ‘धनुष’ का समावेश

नई दिल्ली/मुंबई – करीबन ३८ किलोमीटर दूरी तक सटीक हमला करने में सक्ष छह ‘धनुष’ तोंप भारतीय सेना के बेडे में शामिल की गई है| इसके पहले दक्षिण कोरिया से ‘के-९ वर्ज’ और अमरिका से खरीदी ‘एम-७७७’ तोंप भारतीय सेना को प्राप्त हुई थी| इस वजह से भारतीय सेना की मारक क्षमता में काफी बढोतरी हुई है| साथ ही देश में ‘एके-२०३’ रायफल का निर्माण किया गया है और पहली बार इस रायफल का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में होगा, यह जानकारी दी जा रही है|

‘धनुष’, समावेश, एके-२०३, तोंप , भारतीय सेना, परीक्षण, मुंबई, अमरिका

रक्षा सामान की तेजी से खरीद एवं देश में निर्माण करने के लिए सरकार ने आक्रामक कदम उठाए है और इसके लिए निर्णय करने की प्रक्रिया गतिमान की गई है| इसका असल दिखाई देने लगा है और देश के हथियार निर्माण करनेवाले कारखानों में तैयार की गई छह धनुष तों लष्कर के बेडे में शामिल की गई है| भारतीय सेना ने लंबी दूरी की ११४ तोंपों की मांग की थी| इनमें से पहले छह तोंप जबलपूर की ‘गन कैरेज फैक्टरी’ में सेना के हाथ में सौंपी गई| कम से कम ३८ किलोमीटर दूर दुश्मन की जगह को तबाह करने में सक्षय यह तोंप उंचाई पर हमला करने के लिए भी उपयुक्त है| साथ ही बारिश, आंधी एवं बर्फबारी जैसी प्रतिकूल नैसर्गिक माहौल में भी यह तोंप उतनी ही घातक है, यह पिछले कई महीनों के परीक्षण के बाद स्पष्ट हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.