रक्षा मंत्री के हाथों ‘आईएफसी-आईओआर’ का उद्घाटन

नई दिल्ली – हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापारी यातायात के साथ अन्य गतिविधियों पर कडी नजर रखने की क्षमता भारतीय नौसेना को प्राप्त करके दे रहे ‘इन्फॉर्मेशन फ्युजन सेंटर-इंडियन ओशल रिजन’ ‘आईएफसी-आईओआर’ की स्थापना नई दिल्ली के निकट गुरुग्राम में की गई है| रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन इनके हाथों ‘आईएफसी’ का उद्घाटन हुआ| इस समय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लान्बा उपस्थित रहे| इस दौरान एडमिरल लान्बा ने यह गुजारिश की है की, हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारत के पडोसी देश सहयोग करे|

जागतिक व्यापारी यातायात और ईंधन की ढुलाई के लिए हिंद महासागर का क्षेत्र काफी अहम माना जा रहा है| जागतिक व्यापारी यातायात की ७५ प्रतिशत ढुलाई इस सागरी मार्ग से होती है| वही जागतिक ईंधन यातायात की ५० प्रतिशत ईंधन की यातायात इसी क्षेत्र से होती है| इसी वजह से हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए असाधारण महत्व है और इसके लिए भारतीय नौसेना ने ‘आईएफसी-आईओआर’ का गठन किया है| इस वजह से भारती नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र से हो रही यातायात सुरक्षित रखना मुमकिन होगा| साथ ही मच्छिमारों की जहाजों पर भी नजर रखने में इस वजह से आसानी होगी|

मुंबई पर हुए २६/११ के हमले में शामिल आतंकी इसी मार्ग से पहुंचे थे| फिर ऐसी घटना ना हो इस लिए हिंद महासागर क्षेत्र पर भारतीय नौसेना को कडी नजर रखना जरूरी है| इस वजह से नौसेना को ‘आईएफसी-आईओआर’ की बडी सहायता होगी| इस उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन इन्होंने इस उपक्रम में भारत के पडोसी देश अधिक तौर पर शामिल हो, यह दर्ख्वास्त की| सभी पडोसी देशों का इसके लिए सहायता प्राप्त हुई तो इस सागरी क्षेत्र की सुरक्षा पुख्ता होगी, यह विश्‍वास भी रक्षा मंत्री ने व्यक्त किया|

‘आईएफसी-आईओआर’ के कारण इस क्षेत्र के देंशों का एकदुसरे पर भरोसा बढेगा, यह दावा भी रक्षा मंत्री सीतारामन इन्होंने किया| वही, नौसेना प्रमुख लान्बा ने, ‘आईएफसी-आईओआर’ की सहायता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग में बढोतरी होगी, यह ऐलान किया| इस दौरान ‘आईएफसी-आईओआर’ की गठन से भारतीय नौसेना का प्रभाव इस क्षेत्र में और भी बढेगा| पिछले कुछ वर्षों से इस सागरी क्षेत्र में चीन भारत की नैसर्गिक प्रभाव को चुनौती दे रहा है| लेकिन भारत इसको लेकर सावधानता बरत रहा है और ‘आईएफसी-आईओआर’ के जरिये भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में सभी गतिविधियों पर कडी नजर बनाकर रहेगी, यह स्पष्ट हो रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.