देश में कोरोना मरीज़ों की संख्या ५५ हज़ार; महाराष्ट्र में एक ही दिन में ४३ लोग मृत

नई दिल्ली/मुंबई, (वृत्तसंस्था) – देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरे हुए लोगों की संख्या १८०० तक पहुँची है। वहीं, कुल मरीज़ों की संख्या ५५,००० पर गयी है। बुधवार से देश में कोरोना के पाँच हज़ार से अधिक नये मरीज़ पाये गए हैं। केवल महाराष्ट्र में मरीज़ों की संख्या १८ हज़ार के पास पहुँच चुकी है। गुरुवार को महाराष्ट्र में एक ही दिन में ४३ लोगों की मृत्यु हुई और १२१६ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। मुंबई में ही ६९२ नये मरीज़ पाये गए हैं।

देश में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या ५५ हज़ार के पास पहुँची है। महाराष्ट्र और गुजरात के बाद तमिलनाडू में भी इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या ने ५ हज़ार का पड़ाव पार किया है। गुजरात में गुरुवार को ३८८ नये मरीज़ पाये गए। इससे इस राज्य के मरीज़ों की संख्या सात हज़ार से उपर हो चुकी है। मध्य प्रदेश में ११४ नये मरीज़ दिनभर में दर्ज़ हुए। इससे यहाँ के मरीज़ों की संख्या ३,२५२ हुई है।

देश में सबसे ख़राब स्थिति महाराष्ट्र में होकर, मरीज़ पाये जाने का प्रमाण दिनबदिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को राज्य में मृत हुए ४३ मरीज़ों में से २४ लोग मुंबई से हैं। साथ ही, पुणे में सात, वसई-विरार महापालिका क्षेत्र में पाच लोगों ने दम तोड़ा है। लगातार दूसरे दिन राज्य में १२०० से अधिक नये मरीज़ पाये गए हैं। इससे राज्य के कोरोनाग्रस्तों की संख्या १७,९७४ हुई है। मुंबई में ६९२ नये मरीज़ सामने आये हैं। धारावी में एक ही दिन में और ५० नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। इससे मुंबई में कुल मरीज़ों की संख्या ११,२१९ हुई है।

इसी बीच, राज्य में इस संक्रमण से बाधित हुए सुरक्षादल के जवान तथा वैद्यकीय कर्मचारियों की संख्या बढ़ी है। गुरुवार को, मुंबई के आंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एक ‘सीआयएसएफ’ के जवान की इस संक्रमण से मृत्यु हुई। राज्य में ५३१ पुलीस जवान इस संक्रमण से बाधित हुए हैं। इनमें ५१ अधिकारी और ४८० हवालदार हैं। मुंबई का मध्यवर्ती कारागृह होनेवाले आर्थररोड कारागृह में २६ पुलीसकर्मियों के साथ ७२ कैदी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.