अमरिका ने सीरिया में किए हमले में रशिया की सैंकड़ों ‘मर्सिनरिज’ ढेर – वरिष्ठ अमरिकी लष्करी अधिकारी का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन: तीन महीनों पहले अमरिकी लष्कर ने सीरिया में किये हमले में रशिया के सैंकड़ों ‘मर्सिनरिज’ (अनुबंध सैनिक) मारे जाने की जानकारी अमरिकी वरिष्ठ लष्करी अधिकारियों ने दी है। रशिया के इन अनुबंधित सैनिकों ने अमरिकी जवानों पर हमले किए थे। इसपर जवाबी कारवाई में अमरिकन जवानों ने रशिया के सैंकड़ों अनुबंधित सैनिकों को मार गिराया है, ऐसी जानकारी इस अधिकारी ने दी है। इस वजह से सीरिया के संघर्ष में पहली बार अमरिका और रशिया के सैनिक आमने सामने खड़े हुए दिखाई दिया है।

सीरिया के संघर्ष में अमरिका और रशिया के लष्कर के बीच झगड़ा नहीं होगा, इस संबंध में दोनों देशों के नेतृत्व और लष्करी अधिकारियों के बीच चर्चा हुई थी। इसके पहले अमरिका और रशिया के लड़ाकू विमान सीरिया में हवाई कार्रवाई के दौरान आमने सामने आने की घटनाएं भी हुईं हैं। लेकिन दोनों देशों के लष्कर के बीच इस तरह से संघर्ष होने की जानकारी दुनिया के सामने नहीं आई थी। सीरिया के संघर्ष में दोनों देशों के लष्करी अधिकारी ‘हॉटलाईन’ के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में रहकर, इस तरह के संघर्ष टालने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसी जानकारी सामने आई थी।

 ‘मर्सिनरिज’

लेकिन ७ फ़रवरी को रशियन लष्कर के नेतृत्व में सीरिया में तैनात अनुबंधित सैनिकों ने अमरिकी सैनिकों पर हमला करने का आरोप अमरिका के ब्रिगेडियर जनरल ‘जोनाथन बॅग्रा’ ने किया है। सीरिया के पूर्व में स्थित इंधन परियोजनाओं पर नियंत्रण पाने वाले अमरिकी सैनिकों की दिशा में, रशियन अनुबंधित सैनिकों ने कदम बढाने के बाद अमरिका ने रशिया को इस बारे में सतर्क किया था।

लेकिन अमरिकी अधिकारियों ने संपर्क करके इशारा देने के बाद भी रशिया के अनुबंधित सैनिकों ने अमरिकी सैनिकों पर टैंक और तोपों से हमले और गोलीबारी शुरू की। लगातार तीन बार इशारा देने के बाद भी यह हमले नहीं रुके। उसके बाद अमरिकी लड़ाकू विमानों ने इन रशियन अनुबंधित सैनिकों पर हवाई हमले किए। लगातार तीन घंटों तक यह भीषण हवाई हमले शुरू रहे। इस हमले में २०० से ३०० रशियन जवानों के मारे जाने की संभावना ब्रिगेडियर जनरल ‘जोनाथन बॅग्रा’ ने जताई है।

अमरिकी अधिकारी की इस जानकारी पर रशिया की तरह से प्रतिक्रिया अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.