अफ़गानिस्तान के हिंदु और सिख धर्मियों को मिलेगा भारत में आश्रय – विदेश मंत्रालय का ऐलान

नई दिल्ली – अफ़गानिस्तान के हिंदु और सिख धर्मियों पर हो रहें बढ़ते हमलों की पृष्ठभूमि पर, भारत ने सरकार ने बड़ा निर्णय किया है। अफ़गानिस्तान से भारत आने की इच्छा रखनेवाले वहाँ के अल्पसंख्यांक हिंदु और सिखधर्मी नागरिकों को वीज़ा दिया जाएगा। उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी, यह बात भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कही है। भारत के इस निर्णय का अमरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने स्वागत किया है।

हिंदु और सिख

पिछले कुछ महीनों में अफ़गानिस्तान में हिंदू और सिखधर्मियों पर हमलें होने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस पृष्ठभूमि पर, वहाँ के कुछ लोगों ने आश्रय देने की माँग भारत के सामने रखी थी, ऐसा अनुराग श्रीवास्तव ने कहा। उनकी माँग पर विचार करके भारत ने उन्हें वीज़ा देने का ऐलान किया है। काबूल में स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी संबंधित कागज़ों की जाँच करेंगे और उनके भारत पहुँचने का मार्ग क़ानूनन खुल जाएगा, यह बात श्रीवास्तव ने स्पष्ट की। साथ ही, सीधे ज़िक्र किए बिना श्रीवास्तव ने इन हमलों के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया।

पिछले महीने में अफ़गानिस्तान में हिंदु और सिखधर्मियों के नेता निदान सिंग सचदेव का अपहरण हुआ था। इसपर भारत ने चिंता व्यक्त की थी। हाल ही में सचदेव की रिहाई हुई है। इससे पहले मार्च महीने में अफ़गानिस्तान में सिख धर्मियों के प्रार्थनास्थल पर हुए आतंकी हमले में २५ लोगों की मौत हुई थी। इसके पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन का हाथ होने की बात सामने आयी थी। इस पृष्ठभूमि पर भारत ने यह निर्णय किया है।

इसी बीच, अमरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने, अफ़गानिस्तान के हिंदु और सिख शरणार्थियों को आश्रय देने के भारत के निर्णय का स्वागत किया। इस वजह से उनकी आतंकवाद से रक्षा होगी, यह बयान कॉस्टा ने किया है। अप्रैल महीने में कॉस्टा ने अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ को खत लिखकर, अफगानिस्तान के अल्पसंख्यांकों को अमरीका में आश्रय देने के मुद्दे पर विचार करने को कहा था। अब भारत ने उठाए इस कदम का उन्होंने स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.