मुंबई समेत कोंकण तटीय क्षेत्र को मुसलाधार बारिश से जोरदार झटका

मुंबई – सोमवार देर रात से अगले 10 घंटों के दौरान मुंबई एवं आसपास के इलाके में जोरदार बारिश हुई। इस दौरान 230 एमएम बारिश होने से बनी स्थिति ने मुंबई के निवासियों को ‘26 जुलाई’ की याद दिलाई। तूफानी हवाएं और मुसलाधार बारिश ने मुंबई में रेल और रास्ते की यातायात बंद कर दी। मंगलवार की सुबह कांदिवली में हुए भूस्खलन का मलबा पश्‍चिमी महामार्ग पर गिरा। तभी वाकोला में एक घर का हिस्सा ढहने से दो लोगों की मृत्यु हुई। इस दौरान मुंबई के साथ कोंकण एवं कोल्हापुर, सातारा और सांगली में भी जोरदार बारिश हुई।

Mumbai-Konkan-Rainsमुंबई और थाना के साथ आसपास के इलाकों में हुई मुसलाधार बारिश ने कोरोना महामारी से जारी लॉकडाउन के बीच जारी कारोबार का भी बड़ा नुकसान किया। तेज़ चल रही हवाओं से कई जगहों पर पेड़ गिरे। हिंदमाता, सायन, किंग्ज सर्कल, माटुंगा, अंधेरी सबवे और कुर्ला परिसर में पानी भरा था। साथ ही मालाड़, कादिंवली के कई इलाकों में भी पानी भरा था। कांदिवली पूर्व के समता नगर के करीब भूस्खलन होने से मिट्टी का मलबा पश्‍चिमी महामार्ग पर आ गिरने से मुंबई की ओर जानेवाली यातायात बंद हुई।

रास्तों की यातायात के साथ ही लोकल ट्रेन की सेवा पर भी इस बारिश का असर हुआ। रेलमार्ग पर पानी जमा होने से पश्‍चिम रेलवे के बांद्रा-चर्चगेट के बीच ट्रेन सेवा बंद हुई। मध्य रेलवे की रेल यातायात धीमी गति से शुरू थी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कुर्ला के बीच हार्बर मार्ग की रेल सेवा बंद रही। कोरोना की महामारी के कारण फिलहाल आवश्‍यक सेवाओं के कर्मियों के लिए ही शहर में ट्रेनेण चलाई जा रही हैं। लेकिन, बारिश की वजह से यह ट्रेनें भी बंद होने से और तेज़ बारिश के चलते आज सरकारी एवं नीजि दफ़्तरों को छुट्टी घोषित की गई।

Mumbai-Konkan-Rainsकोंकण में हुई मुसलाधार बारिश ने कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई। खेड़ में जगबुड़ी, संगमेश्‍वर की शास्त्री, रत्नागिरी की काजली नदियां उफान पर थीं। रायगड़ में सावित्री नदी के जलस्तर ने खतरे का स्तर लांघ दिया है। इसी बीच मुंबई समेत थाना और रायगड़ में मुसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल के उपसागर में कम दबाव का बेल्ट तैयार होने की संभावना बनने से 48 घंटे मुसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.