‘हैती’ भूकंप पीड़ितों पर ‘ऑक्सफम’ के कर्मचारियों के अत्त्याचार – आरोप के बाद ‘ऑक्सफम’ के उपप्रमुख का इस्तीफा

लंडन: अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था ‘ऑक्सफम’ के कर्मचारियों ने आपदाग्रस्तों की सहायता करने के बदले में उनका लैंगिक शोषण करने की भयंकर घटनाएँ सामने आईं हैं। लगभग तीन देशों में मिलाकर इस प्रकार के अत्त्याचार के १२३ प्रकरण सामने आएं हैं। ब्रिटन में स्थित इस संस्था के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह बात सामने लाने के बाद इस संस्था की उपप्रमुख ‘पेनी लॉरेन्स’ ने इस्तीफा दिया है। दौरान, इस आरोप के बाद ‘ऑक्सफम’ की आर्थिक मदद रोकने के इशारे यूरोपी देशों से दिए जा रहे हैं।

ऑक्सफम, कर्मचारियों के अत्त्याचार, आपदाग्रस्तों की सहायता, पेनी लॉरेन्स, इस्तीफा दिया, लंडन, ई-मेल

‘ऑक्सफम’ के कर्मचारियों ने विदेशों के आपदाग्रस्तों पर अत्त्याचार करने का आरोप किया जाता था। इस आरोप के बाद ब्रिटन सरकार के विकास मंत्री ‘पेनी मॉरडॉन्ट’ ने इस संस्था की मदद रोकने का इशारा दिया है। उसके बाद सोमवार की सुबह इस आरोप के सिलसिले में ब्रिटन की सरकार ने ‘ऑक्सफम’ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया था। इस चर्चा में इस संस्था के मुख्यकार्यकारी अधिकारी ‘मार्क गोल्डरिंग’ और विश्वस्त अध्यक्षा ‘कैरोलिन थॉम्सन’ उपस्थित थीं। इस चर्चा के बाद गोल्डरिंग और थॉम्सन ने इन आरोपों पर शोक जताया। लेकिन इस मामले में अधिक जानकारी देना टाला है।

सोमवार रात को सदर संस्था के भूतपूर्व रक्षा प्रमुख ‘हेलन इवान्स’ ने इस आरोप के मामले में अधिक जानकारी सामने रखी। हैती और अन्य दो देशों के संस्थाओं के कार्यालय में कर्मचारियों की तरफ से अपने सहायक और आपदाग्रस्त लोगों का लैंगिक शोषण किए जाने की जानकारी इवान्स ने दी है।

‘सन २०११ में हैती में हुए प्रलयकारी भूकंप के बाद इस ‘ऑक्सफम’ ने कैरेबियन देशों में सेंकडों कार्यालय शुरू किए थे। इस कार्यालय के कर्मचारियों ने आपदाग्रस्तों की नाबालिग लड़कियाँ, महिलाओं का शोषण और जबरदस्ती की थी। कुछ ठिकानों पर मदद करने के बदले में आपदाग्रस्त लड़कियाँ, महिलाओं की तस्करी करने की घटनाएं भी घटी हैं’ ऐसा इवान्स ने अपने आरोपों में कहा है।

इस तरह के १२३ प्रकरण हैं और उनका हमने पीछा किया था साथ ही इस प्रकरण में हमने वरिष्ठों को ‘ई-मेल’ की थी , ऐसा इवान्स ने कहा। लगभग २३ हजार कर्मचारियों की बिना अपराधिक पृष्ठभूमि जांच किए ही नियुक्ति की गई थी, यह झटका देने वाली जानकारी इवान्स ने दी है। पिछले नौ सालों में सदर संस्था के कर्मचारियों पर अत्त्याचार के २३८ आरोप लगे हैं। इसमें से १२३ प्रकरण इवान्स के कार्यकाल में घटे हैं, यह जानकारी उन्होंने सामने रखी है। उसमें से करीब ५२ घटनाएं पिछले वर्ष घटी हैं।

दौरान, सोमवार रात को यह जानकारी सामने आने के बाद संस्था की उपप्रमुख लॉरेन्स ने सदर घटना की जिम्मेदारी स्वीकार करके इस्तीफा दिया है। इसके बाद ऑक्सफम को आर्थिक सहायता देने वाले देशों ने संस्था को पीठ दिखाने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.