‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ के हैकर्स ने उजागर की ९/११ संबंधी अधिक जानकारी – पूर्व अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश और सउदी शाही घराने के वकिलों में हुई चर्चा का भी जिक्र

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – अमरिका में हुए ९/११ के आतंकी हमले की गोपनीय और संवेदनशील जानकारी की पोल खोल करने की धमकी ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ इस हैकर्स के गुट ने दी थी| यह पोल खोल अमरिका पर हुकूमत कर रहे ‘डीप स्टेट’ को झटका देने वाली साबित होगी, यह दावा भी हैकर्स के इस गुट ने किया था| उसके अनुसार ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने इस बार ७,५०० से अधिक फाईल्स की जानकारी खुली की है| इसमें अमरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश और सउदी के शाही परिवार के वकिलों के बीच हुई बातचीत की जानकारी सार्वजनिक की गई है| ९/११ के हमले की पूर्व कल्पना जॉर्ज बुश इन्हें थी क्या, ऐसी शंका इन वकिलोंने बातचीत के दौरान उपस्थित की थी|

इस महीने के शुरूवाती दौर में हैकर्स के ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने एक व्हिडिओ प्रसिद्ध करके ९/११ हमले की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक करने की चेतावनी दी थी| जानकारी गुप्त रखनी है तो बिटकॉईन के माध्यम से २० लाख डॉलर्स की फिरौती देने की मांग भी इस गुट ने रखी थी| साथ ही इस जानकारी की निलामी करने की धकमी भी इस गुट ने दी थी| ‘आईएस’, ‘अल काईदा’ जैसी आतंकी संगठनों से अमरिका का स्पर्धक चीन जैसे देश भी इस निलामी में शामिल हो सकेंगे, यह कहकर इस गुट ने अमरिका को उकसाया था|

३ जनवरी के दिन ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने हमें बिटकॉईन के माध्यम से १२ हजार डॉलर्स प्राप्त हुए है और इतनी रकम में पहले स्तर की जानकारी सार्वजनिक करना संभव है, यह कहकर लगभग ६५० से भी अधिक गोपनीय फाईल्स सार्वजनिक की थी| उसमें ९/११ हमले के बाद विमा कंपनीयों के ई-मेल्स के साथ अन्य जानकारी का समावेश था| इसके आगे की जानकारी और भी खलबली मचाने वाली होगी और अमरिका के ‘डीप स्टेट’ को झटका देने वाली रहेगी यह चेतावनी भी इस गुट ने दी थी|

लेकिन किसी भी स्वरूप की पूर्वसूचना दिए बिना ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ के हैकर्स ने बुधवार के दिन दुसरे स्तर की जानकारी सार्वजनिक की| इस जानकारी में लगभग साढे सात हजार से अधिक फाईल्स सार्वजनिक की गई है| इन फाईल्स में खास तौर पर अलग अलग कंपनीयां और गुटों से जुडे वकिलों में हुई बातचीत की जानकारी का समावेश है| इसी में अमरिका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष जॉर्ज बुश इन्हें ९/११ के आतंकी हमले की पूर्व कल्पना थी, इस संबंधी संभावना पर हुई बातचीत का ब्यौरा है| लेकिन इस संबंधी किसी भी स्वरूप के पुख्ता सबुतों की जानकारी इन फाईल्स के जरिये सार्वजनिक नही की गई है|

इसके अलाव सउदी के शाही परिवार का इस आतंकी हमले से जुडे संबंध और प्रतिबंधक प्रावधान करने को लेकर दिखाई लापरवाही को लेकर विमान कंपनियां और हवाई यंत्रणा को जिम्मेदार साबित करना मुमकिन होगा क्या, इस विषय में चर्चा होने की बात इस से स्पष्ट हुई है| लेकिन इसके अलावा किसी भी स्वरूप की चौकानेवाली जानकारी सार्वजनिक नही की गई है| दुसरे स्तर की जानकारी सार्वजनिक करने के साथ ही ‘लेयर ३’ यानी तिसरे स्तर की जानकारी के तहेत आंठ हजार से अधिका फाईल्स सार्वजनिक करेंगे, यह दावा हैकर्स के इन गुट ने किया है| यह जानकारी अमरिका के ‘डीप स्टेट’ को खतम करने वाली साबित होगी, यह चेतावनी भी इस गुट ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.