अमरिका-चीन व्यापारयुद्ध भडकने पर सोने के दामों में उछाल – प्रति औंस १,५५० डॉलर्स तक जा पहुंचा दर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/न्यूयॉर्क – अमरिका और चीन में शुरू व्यापार युद्ध के नए भड़के से सोने के दामों में जबरदस्त उछाल दिखाई दिया है| सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम प्रति औंस १५५० डॉलर्स पर पहुंचे हैं| इससे पहले अप्रैल २०१३ में सोने के दामों ने यह उच्चतम स्तर प्राप्त किया था| इस महीने के शुरुआत में ही सोने के दामों में १५०० डॉलर्स का उच्चतम स्तर पार किया था|

इस वर्ष के शुरुआत से ही सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी शुरू हुई है| वर्ष के शुरुआत में ही सोने के दाम प्रति औंस १२८० डॉलर्स के आसपास थे| उसके बाद सोने के दाम समय-समय पर बड़ी उछाल लेते हुए ६ महीनों में प्रति औंस १४०० डॉलर्स तक उछल कर वर्ष का उच्चतम स्तर दर्ज करने में कामयाब हुए थे| जून महीने में प्रति औंस १४०० डॉलर्स तक पहुंचने के बाद केवल २ महीनों में सोने के दामों में १०० डॉलर्स की बढ़ोतरी हुई है|

पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में बनी अस्थिरता, ब्रेक्जिट की अनिश्चितता, अमरिका के फेडरल रिजर्व की धारणा और व्यापार युद्ध सोने के दामों में देखी जा रही इस बढ़ोतरी के प्रमुख कारण साबित हुए हैं| चीन ने अपने चलन ‘युआन’ के अवमूल्यन करने की बात जागतिक स्तर पर ‘चलन युद्ध’ शुरू होने की चेतावनी दे रही हैं| ऐसी अनिश्चितता की पृष्ठभूमि पर निवेशकों ने अपना मोर्चा फिर एक बार ‘शाश्वत’ और ‘सुरक्षित’ निवेश के तौर पर पहचाने जानेवाले सोने की तरफ मोड़ा है| जिसकी वजह से सोने की मांग बढ़ रही है और उसके दामों में जबरदस्त उछाल होता दिखाई दे रहा है|

पिछले वर्ष अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के विरोध में शुरू किया व्यापार युद्ध अधिक तीव्र होता जा रहा हैं| कुछ दिनों पहले चीन ने अमरिका के ७५ अरब डॉलर्स के उत्पादन पर कर बढ़ाने की बात घोषित की थी| उसके बाद ट्रम्प ने चीन के सभी उत्पादन पर नए कर जारी करने की घोषणा की थी| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष एक तरफ व्यापार युद्ध तीव्र करते समय अमरिका की केंद्रीय बैंक ‘फेडरल रिजर्व’ मिश्र संकेत दे रही हैं| जिसकी वजह से निवेशक फिर एक बार सोने का आश्रय लेने की बात सोमवार को हुए व्यवहारों से दिखाई दे रही थी|

सोने के दाम इस वर्ष के आखिर तक जबरदस्त उछलने वाले हैं और वह लगभग २००० डॉलर्स प्रति औंस (२८.३५ ग्राम) तक भड़क सकते हैं, ऐसी चेतावनी अग्रणी के विश्‍लेषक डेविड रोश ने पिछले महीने में दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.