सोने का दाम 52 हज़ार प्रति 10 ग्राम हुआ

नई दिल्ली – अमरीका और चीन के बीच बढ़े तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने के दामों में बड़ा उछाल दिखाई दिया है। इस वजह से देश के बाज़ार में भी सोने की किमत नए विक्रमी स्तर पर जा पहुँच चुकी है। मल्टि कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का दाम 1.5% उछाल के साथ प्रति 10 ग्राम के लिए 52,127 रुपयों तक जा पहुँचा है। इसके साथ ही चांदी का दाम बढ़कर प्रति किलो 64,849 रुपये हो चुका है। चांदी के दामों का यह पिछले आठ वर्षों का सबसे ऊंचा स्तर है।

सोने का दाम

अमरीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ी मात्रा में बढौतरी हो रही है। इसी बीच अमरिकी डॉलर के मूल्य में गिरावट आ रही है। अमरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए फेडरल रिज़र्व्ह ने ब्याजदर घटाए हैं। डॉलर की हो रही गिरावट और अमरीका-चीन के बढ़ रहे तनाव की वज़ह से जागतिक स्तर पर अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।

इस पृष्ठभूमि पर निवेश के लिए सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने के निवेश में प्राथमिकता दी जा रही है। इस कारण जागतिक बाज़ार में सोने का दाम 1944 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुँचा है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इस वजह से भारत में भी सोने के दाम 800 रुपयों के उछाल के साथ नई ऊंचाई पर जा पहुँचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.