भारत के विदेश सचिव नेपाल की यात्रा करेंगे

नई दिल्ली – भारत के सेनाप्रमुख जनरल नरवणे की नेपाल यात्रा के बाद, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं। सेनाप्रमुख की नेपाल यात्रा के बाद नेपाल सरकार के स्वरों में बदलाव हुआ है। भारत नेपाल का अच्छा मित्र है, यह बयान नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने हाल ही में किया था। साथ ही, भारत-नेपाल की सचिव स्तरीय चर्चा दोबारा जल्द ही शुरू होगी, यह संभावना विश्‍लेषकों ने व्यक्त की थी। इस पृष्ठभूमि पर भारतीय विदेश सचिव की होनेवाली नेपाल यात्रा की अहमियत बढ़ रही है।

Harsh_Vardhan_Shringla-ifsभारतीय विदेश सचिव श्रृंगला २६ और २७ नवंबर के दौरान नेपाल की यात्रा करेंगे। इस यात्रा में विदेश सचिव नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली, राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, विदेशमंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली और विदेश सचिव पौड्याल से भेंट करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा भी होगी। इस चर्चा में पंचेश्वर प्रकल्प दोबारा शुरू करने पर ज़ोर दिया जाएगा। सीमा विवाद से इस प्रकल्प को नुकसान पहुँचा था। साथ ही, कोरोना वायरस के संकट के विषय पर भी इस दौरान चर्चा होगी, यह ख़बर है।
भारत ने कैलास मानसरोवर यात्रियों के लिए उत्तराखंड़ के लिपुलेख तक सड़क का निर्माण करने के बाद, भारत-नेपाल सीमा विवाद हुआ था। नेपाल ने भारत के इस क्षेत्र को अपना हिस्सा दिखानेवाला नक्शा प्रकाशित करके भारत को उकसाया था। लेकिन, चीन ने नेपाल की ज़मीन पर कब्जा करने के बाद, प्रधानमंत्री ओली की सरकार की बड़ी आलोचना हो रही है और इसके बाद नेपाल ने भारत के साथ संबधों में सुधार करने के लिए प्राथमिकता देना शुरू किया है।

भारतीय सेनाप्रमुख जनरल नरवणे की नेपाल यात्रा से पहले, भारतीय गुप्तचर संस्था ‘रॉ’ के प्रमुख ने नेपाल का दौरा किया था। तभी से नेपाल सरकार की भूमिका में बड़ा बदलाव दिखाई देने लगा है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर शुभेच्छा प्रदान करते समय, अपने देश के पुराने नक्शे का इस्तेमाल किया था।

इसके बाद सेनाप्रमुख नरवणे की नेपाल यात्रा में, ‘भारत नेपाल का अच्छा मित्र हैं और दोनों देश आपसी विवाद का हल चर्चा के माध्यम से निकाल सकते हैं’ यह विश्‍वास नेपाल के प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया था। इस पृष्ठभूमि पर भारतीय विदेश सचिव की हो रही नेपाल यात्रा को विशेष अहमियत प्राप्त हुई है। इससे भारत और नेपाल के संबंध सामान्य होने के संकेत भी प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.