लष्कर ने अल्प समय मे बांधे पादचारी पुल का लोकार्पण

मुंबई : भारतीय लष्कर ने रेल मार्ग पर अल्प समय में बांधे हुए पादचारी पुल का आज लोकार्पण किया गया है। एलफिन्स्टन रोड, करी रोड और आंबिवली रेलवे स्टेशन के पादचारी पुल का काम लष्कर के इंजीनियर और जवानों ने केवल ११७ दिनों में पूर्ण किया है। इस पुल का मंगलवार के दिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों लोकार्पण किया गया है।

पादचारी पुल, लोकार्पण, भारतीय लष्कर, देवेंद्र फडणवीस, ११७ दिनों, पूर्ण किया, मुंबई, दुर्घटना

सितंबर महीने में एलफिन्स्टन स्टेशन के पुल पर हुए भगदड़ में २३ नागरिकों की मृत्यु हुई थी तथा ३० से अधिक नागरिक इस घटना में जख्मी हुए थे। मध्य और पश्चिम रेलवे के मार्ग पर दो स्टेशन को जोड़ने वाला यह पुल कम चौड़ा था। दोनों स्टेशन में एक ही समय गाड़ी आने पर पुल पर यात्रियों की भीड़ जमी थी। उस समय बारिश हो रही थी, जिससे यात्रियों को पुल से बाहर निकलने की गति कम हुई और यह भगदड़ होने की बात कही जाती है। इस घटना के बाद एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर तत्काल पादचारी पूल निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। अल्प समय में पुल निर्माण करने का काम करने की जिम्मेदारी भारतीय लष्कर पर सौंपी गई थी। एलफिन्स्टन स्टेशन के साथ करी रोड और आंबिवली स्टेशन के पादचारी पुल का निर्माण का काम भी लष्कर को दिया गया था।

उसके बाद जनवरी महीने में पुल का काम पूर्ण करने के उद्देश्य से लष्कर काम कर रहे थे। पर कई बाधाओं की वजह से पुल का काम पूर्ण होने में विलंब लगा था। फिर भी अल्प समय में लष्कर ने इस पुल का निर्माण पूर्ण किया है।

एलफिन्स्टन स्टेशन के पादचारी पुल का काम लष्कर ने केवल १०.४४ करोड रुपए खर्च करके पूर्ण किया है। इस जगह ५३.१ मीटर लंबाई और ३.६५ मीटर चौड़ाई का पुल निर्माण किया गया है। यह ८ टन वजन उठाने में सक्षम होने की बात कही जाती है। नए से निर्माण हुए पुल एलफिन्स्टन रोड स्टेशन एवं मध्य रेल के परेल रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। तथा पश्चिम को यह पुल बाजार से जोड़ता है। यह पुल निर्माण होने से प्रतिदिन ३.५ लाख यात्रियों को लाभ होने वाला है। इस पुल का निर्माण होने से अब फूल एवं मछली विक्रेताओं को मदद मिलने वाली है ऐसा कहा जा रहा है।

सितंबर महीने में हुए दुर्घटना के बाद २ महीनों के अंदर पुल का निर्माण का काम शुरू किया गया था। इस पुल के साथ आंबिवली एवं करी रोड के पुल का उद्घाटन मंगलवार को किया गया है। उस समय रेल मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.