अफ़गानिस्तान में बाढ़ से ११० की मौत

काबुल – अफ़गानिस्तान के पूर्व और उत्तरी प्रांतों में हुई मुसलाधार बारिश से आई बाढ़ में ११० लोगों की मौत हुई है और १५० से अधिक घायल हुए। हज़ारों घरों का नुकसान हुआ है और इस दौरान गिरे घरों के मलबे के नीचे कई लोग दबे होने से इस बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना होने का ड़र व्यक्त किया जा रहा है। अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने यंत्रणा को हर तरह की सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

अफ़गानिस्तान में बाढ़ से ११० की मौतबीते २४ घंटों में अफ़गानिस्तान के पूर्व और उत्तरी क्षेत्र में मुसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी है। अफ़गानिस्तान के परवान प्रांत में बाढ़ से सबसे अधिक तबाही हुई है और इसी क्षेत्र में ८५ लोगों की मृत्यु हुई है। इन मृतकों में महिलाओं और बच्चों का भी समावेश है। एक रात में हुई बारिश ने इस क्षेत्र में कोहराम मचाया और लोग गहरी नींद में थे तभी घरों में बाढ़ का पानी घुस आया। इस दौरान परवान क्षेत्र में ३०० घर बह गए और कई घर गिर गए हैं। इन घरों के मलबे के नीचे कुछ लोग दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इन लोगों तक सहायता पहुँचाने में देरी हो रही है और यहां पर गुरूवार के दिन ही राहतकार्य शुरू हुआ। आपात दलों के साथ ही अफ़गानिस्तान की सेना भी इस राहतकार्य में जुटी है।

अफ़गानिस्तान में बाढ़ से ११० की मौतइस बारिश से कुछ हिस्सों में हज़ारों एकड खेत का नुकसान हुआ। परवान और नज़दिकी क्षेत्र में कीचड़ फैला है। कई मार्ग बह गए हैं और बिजली की सप्लाई भी बाधित हुई है। ऐसी स्थिति में राहतकार्य समय पर उपलब्ध ना होने से जनता परेशान है।

अफ़गानिस्तान में बाढ़ से ११० की मौतअफ़गानिस्तान में हर वर्ष मुसलाधार बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्माण होती है। कम मात्रा में मौजूद बुनियादी सुविधाओं की वजह से यह स्थिति होने की बात कही जाती है। इसके अलावा कई घरों का निर्माण कार्य कच्चा होने से घर बह जाने की घटनाएं होती हैं, यह जानकारी स्थानीय नागरिकों ने साझा की है। इसी बीच अगस्त के पहले सप्ताह में अफ़गानिस्तान के नांगरहार प्रांत में बाढ़ के कारण १६ लोगों की मृत्यु हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.