केरला में देखा गया ‘वुहान व्हायरस’ का पहला मरीज

नई दिल्ली – चीन में डर का माहौल तैयार करने के बादवुहान व्हायरसभारत पहुंचा है| चीन केवुहानविश्वविद्यालय में पढाई कर रहे और हाल ही में भारत लौटे छात्र को इस विषाणु की बाधा होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की है| साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का इशारा भी दिया गया है|

वुहान व्हायरसने दुनिया भर में आतंक का निर्माण किया है| चीन के कई शहरों में इस विषाणु से पीडित मरिज देखे गए है और इन मरिजों की संख्या लगातार भढ रही है| अबतक १७० लोगों की जानलेनेवाला यह विषाणु और फैले नही इस लिए चीन ने अपने १७ शहरों को लॉकडाउन किया है| पर, चीन से लौट रहे लोगों की वजह से यह विषाणू अन्य देशों में पहुंच रहा है| अबतक १८ देशों मेंवुहान व्हायरससे पीडित मरिज देखे गए है|

भारत में भी यह विषाणू पहुंचा है| चीन से लौटे एक छात्र को इस विषाणू की बाधा होने की बात गुरूवार के दिन आरोग्य विभाग ने स्पष्ट की| यह छात्र केरल का निवासी है और वहवुहान विश्वविद्यालयमें शिक्षा प्राप्त कर रहा था| इस छात्र की स्थिति स्थिर है?और उसे डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है|

केंद्रीय स्वार्स्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजिवा कुमार ने इस विषाणू का देश में फैलाव ना हो, इश लिए शुरू की गई तैयारी का ब्यौरा लिया| साथ ही सभी हवाई अड्डे, अस्पतालों को आवश्यक ध्यान रखने के निदेश भी दिए| साथ ही स्थानिय माध्यमों के जरिए भी इस मुद्दे पर जागृती करने पर जोर दिया जा रहा है, यह जानकारी उन्होंने साझा की|

करीबन २५० भारतीय छात्र और कारोबारी चीन के हुबेई प्रांत में फंसे होने की खबरें हाल ही में प्राप्त हुई थी| इन भारतीय छात्रों को वहां से निकालने के लिए मुहीम शुरू की जा रही है| चीन ने भी इसके लिए अनुमति प्रदान की है| जल्द ही एअर इंडिया का विमान इस मुहीम के लिए उडान भरेगा|

चीन से पहुंच रहे यात्रियों का हवाई अड्डों पर ही थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है और संदिग्ध लोगों को अलग अलग शहरों के अस्पतालों में तैयार किए विशेष कक्ष में रखा जा रहा है| देश में करीबन २० हवाई अड्डों पर ऐसे थर्मल स्क्रिनिंग किया जा रहा है|

मुंबई, दिल्ली, जयपूर, छपरा मेंवुहान व्हायरसके संदिग्ध मरिज देखे गए है| पर, केरल में देखा गया मरिज इस विषाणू के चपेट में होने की बात स्पष्ट हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.