नेपाल सीमा पर भारतीय नागरिकों पर फिर से गोलीबारी – एक का स्वास्थ्य चिंताजनक

किशनगंज – भारत-नेपाल सीमा के पास बिहार के किशनगंज इलाक़े में नेपाली पुलिस द्वारा की हुई गोलीबारी में एक किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है। पिछले एक महीने में नेपाल से सटे सीमाक्षेत्र में यह दूसरी घटना है। नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सरकार द्वारा, चीन के इशारे पर जारी किया गया नया नक्शा और उसके जरिए किए जाने वाले सीमा विवादों के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

नेपाल सीमा

बिहार के किशनगंज जिले के तेहरागच्छ स्थित फतेहपुर में भारत-नेपाल सीमा पर यह घटना हुई। नेपाल की पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर गोलीबारी की है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किसान का नाम जितेंद्र कुमार है। इस घटना के बाद सीमावर्ती गांवों में भय का माहौल है। इस घटना की पृष्ठभूमि पर, ग्रामीणों और नेपाल सशस्त्र बलों के बीच एक बैठक होगी, ऐसी जानकारी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने दी।

नेपाल सीमा

पिछले महीने नेपाल पुलिस ने सीतामढ़ी के पास के सीमावर्ती क्षेत्र में की हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा चार लोग घायल हो गए थे। इस गोलीबारी पर ग़ुस्सा ज़ाहिर करते हुए, ग्रामीणों ने नेपाल की सीमा पर शव रखकर आंदोलन किया था। पिछले कुछ हफ्तों से भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद जारी है। चीन के आदेशों का पालन करनेवाला नेपाल, भारत की सीमाओं पर अपना हक़ ना जतायें, ऐसी चेतावनी भारत ने दी थी। वहीं, नेपाल की जनता ने भी, अपने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। साथ ही, प्रधानमंत्री ओली ने नेपाल के सार्वभूम क्षेत्र को चीन के हवाले कर दिया है, ऐसी आलोचना भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.