पाकिस्तान के साथ बने तनाव की पृष्ठभूमि पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यकायक ईरान यात्रा पर

तेहरान/नवी दिल्ली – बल्गेरिया, स्पेन और मोरोक्को इन तीन देशों की यात्रा कर रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यकायक ईरान की यात्रा की है| उनकी इस यात्रा से पाकिस्तान में खलबली मची है|

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान पुरस्कृत आतंकी संगठन ने किए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के ४० जवान शहीद हुए थे| इस हमले से कुछ घंटे पहले ही पाकिस्तान के सीमा के निकट ईरानी सरहदी क्षेत्र में सिस्तान-बलुचिस्तान में आतंकी हमला हुआ था| इस हमले में ईरान की रिव्होल्युशनरी गार्डस् के २७ जवान मारे गए थे| इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों का ही हाथ है, ऐसा आरोप ईरान कर रहा है| इस हमलावर संगठन पर पाकिस्तान ने कार्रवाई नही की तो, ईरान पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई करेगा, ऐसा इशारा ईरान ने दिया है|

इसी पृष्ठभूमि पर बल्गेरिया पहुंचने से पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वरात ईरान की राजधानी तेहरान पहुंची है| उनकी इस आकस्मिक यात्रा का और इस दौरान उन्होंने ईरान के उप-विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत की अहमियत बढी है| विदेश मंत्री स्वराज इनकी इस भेंट ने ईरान और भारत पाकिस्तान के विरोध में एक होकर बडी कार्रवाई को अंजाम देने के संकेत प्राप्त हो रहे है, ऐसा विश्‍लेषकों का कहना है|

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इनकी यह ईरान यात्रा कुछ ही घंटो की थी| इस दौरान विदेश मंत्री स्वराज और ईरान के उप-विदेश मंत्री अरागची इन्होंने की चर्चा का अधिक जानकारी घोषित नही हुई है| लेकिन, ईरान के उप-विदेश मंत्री अरागची इन्होंने स्वराज के साथ हुई भेंट के बाद एक ट्विट किया है| इसमें, ‘भारत और ईरान लगातार आतंकवाद का सामना कर रहा है| अब काफी हुआ| इस क्षेत्र से आतंकवाद खत्म करने के लिए भारत और ईरान सहयोग से काम करेंगे, ऐसा अरागची इन्होंने कहा है|

ईरान के उप-विदेश मंत्री ने कही भी पाकिस्तान का जिक्र नही किया है, लेकिन उनके बोलने का रूख पाकिस्तान की ओर था| साथ ही भारत एवं ईरान का यह सहयोग पाकिस्तान के विरोध में रहेगा, यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है|

भारत से साथ ईरान भी पाकिस्तान पुरस्कृत आतंकवाद का सामना कर रहा है और पाकिस्तान-ईरान सीमा पर भी तनाव बढ रहा है| वर्ष २०१७ में अरब देशों की ईरान विरोधी मुहीम का नेतृत्व पाकिस्तान के पूर्व लष्करप्रमुख राहिल शरीफ इन्होंने संभाली है| उसके बाद ईरान और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के संबंध और भी बिगडे थे| ईरान की सीमा में घुसपैठ करके पाकिस्तान में छुपकर रहनेवाले आतंकियों पर पाकिस्तान कार्रवाई कर, यह मांग ईरान लगातार कर रहा है| कुछ महीनों पहले ईरान ने भी पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राईक करने की धमकी दी थी| इसके अलावा पाकिस्तान की अफगान सीमा पर भी तनाव में बढोतरी हुई है| एक ही समय पाकिस्तान की तीनों सीमा बनता तनाव बन रहा है, और ऐसे में भारत, ईरान एवं अफगानिस्तान में बढता सहयोग चिंताजनक होने की बात पाकिस्तानी विश्‍लेषकों ने कही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.