ईरान में सरकार के खिलाफ ‘बंद’ को व्यापक समर्थन

तेहरान: ईरान में रोहानी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ वाहनधारकों ने पुकारे बंद में स्थानीय व्यावसायिकों ने सहभाग लिया है| राजधानी तेहरान के साथ साथ प्रमुख शहरों के व्यावसायिकों ने अपने दुकानों को बंद रखकर वाहनधारकों को समर्थन दिया है| इस वजह से ईरान में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढने की बात स्पष्ट हो गई है|

पिछले तीन हफ़्तों से ईरान के प्रमुख शहरों के वाहन धारकों ने हड़ताल पुकारी है| रोहानी की सरकार अपनी मांगों को नजर अंदाज कर रही है, ऐसा आरोप करके इन वाहनधारकों ने हड़ताल शुरू की है| इसका परिणाम ईरान के ३२० शहरों पर हो रहा है ऐसा दावा अरबी दैनिक ने किया है|

ईरान, सरकार, खिलाफ, बंद, व्यापक समर्थन, तेहरानईरान की सरकारी मीडिया ने वाहनधारकों की इस हड़ताल की खबर देना टाल रहा है| इस वजह से वहां वाहनधारक और उनके समर्थकों में नाराजगी बढती जा रही है, ऐसा दावा किया जा रहा है| इन वाहनधारकों ने सरकार के खिलाफ ईरान के न्यायालय में अपील की थी, लेकिन ईरान के विशेष न्यायालयों ने भी वाहनधारकों की सरकार विरोधी अपील को ठुकराया था|

तेहरान, शिराज, कराझ, अर्दाबल, काझविन, केशम, इस्फाहन, सनान्दाज और केरमानशाह इन शहरों के व्यावसायिकों ने अपने दुकानों को बंद रखा है| सोशल मीडिया पर इन दुकानों के फोटोग्राफ्स भी प्रसारित हुए हैं| यह प्रदर्शन ईरान की बेरोजगारी, गरीबी, मुद्रा समस्या और अंतररष्ट्रीय बाजार में ईरान के मुद्रा की हुई गिरावट के खिलाफ है, ऐसा व्यावसायिकों ने घोषित किया है|

अंतररष्ट्रीय बाजार में एक डॉलर के लिए ४२ हजार ईरानी मूल्य रियाल देना पड़ रहा है| ईरान की मुद्रा की इतनी बड़ी गिरावट चल रही है, ऐसे में रोहानी सरकार कुछ भी नीति नहीं बना रहा, ऐसी आलोचना ईरान की जनता और व्यावसायिक कर रहे हैं| ऐसा ही चलता रहा तो ईरान में फिर एक बार सरकार विरोधी आन्दोलन भड़केगा, ऐसा दावा विश्लेषक कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.